आज हम अपने आर्टिकल में बात करेंगे लुकिज्म के सीजन 2 के बारे में। वैसे तो हमारे भारत में बहुत सारी ऐसी एनीमे मूवी आपको हिंदी में देखने को मिलती हैं। पर यह एनीमे शो भारत में बहुत पसंद किया गया था। अब इसका सीजन 2 कब तक आपको देखने को मिलेगा और इस सीजन 2 के अपडेट के बारे में जो भी हमारे पास इनफॉर्मेशन है, हम वह सभी इनफॉर्मेशन आपके सामने इस आर्टिकल के माध्यम से लाए हैं।
अगर अभी के इसके स्टेटस की बात की जाए तो, अभी इसके ऊपर कोई बड़ा डेवलपमेंट नहीं हो रहा है। खबरों की मानें तो इस शो को अभी कैंसिल नहीं किया गया है। और एक अच्छी खबर जो सामने आ रही है, वो ये है कि इसका सीजन 2 डेवलपमेंट फेज में पहुंच चुका है और इस शो पर बात की जा रही है। जैसा कि आप सभी को पता होगा कि यह एक कोरियन शो है। और कोरियन शो की तब तक कोई भी इनफॉर्मेशन बाहर नहीं आती है, जब तक इनकी प्रोडक्शन शुरू न हो जाए।
जैसा कि हमने पहले भी देखा है, कई बार इस तरह के शो की प्रोडक्शन खत्म हो जाती है और बिना किसी न्यूज़ के नेटफ्लिक्स एक टीज़र या ट्रेलर के माध्यम से यह बताता है, कि शो जल्दी रिलीज़ होने वाला है। शो को बनाने वाली कंपनी का नाम है ‘स्टूडियो मिर’ और ये स्टूडियो मिर, नेटफ्लिक्स के साथ मिलकर नेटफ्लिक्स के ही अन्य प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है।
खबरों की मानें तो, जल्दी नेटफ्लिक्स, स्टूडियो मिर के साथ मिलकर इस शो पर काम शुरू कर सकता है। फिलहाल तो अभी इस प्रोजेक्ट को कोई भी ग्रीन लाइट नहीं दी गई है। पर ऐसा पहले भी हमने बहुत बार देखा है कि कोरिया के बहुत सारे शो ऐसे होते हैं, जिनको जब तक ग्रीन लाइट मिलती है, तब तक उनका प्रोडक्शन कार्य शुरू हो जाता है।
यही वजह है कि ऐसा कहा जा रहा है, लुकिज्म का सीजन 2 आपको जल्दी देखने को मिल सकता है। पर लुकिज्म के सीजन 2 का इंतज़ार आपको थोड़ा ज़्यादा वक्त तक करना पड़ सकता है। अगर यह सभी इनफॉर्मेशन सही निकलती है, तो यह शो आपको 2026 के नवंबर-दिसंबर में देखने को मिल सकता है। यह सब इस पर डिपेंड करता है कि कितनी जल्दी नेटफ्लिक्स और स्टूडियो मिर मिलकर इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे।
शो पर बहुत सारे काम होते हैं, जो अभी करना बाकी हैं और अभी इसकी ऑफिशियली आधिकारिक तौर पर भी इनफॉर्मेशन हमें नहीं दी गई है कि इस शो की प्री-प्रोडक्शन कब से शुरू होगी। पर जितने भी इस शो के फैन हैं, उनके लिए सबसे अच्छी खबर ये है कि इस शो को अभी कैंसिल नहीं किया गया है। फिलहाल तो अभी शो के आने की उम्मीदें हैं, पर अगर नेटफ्लिक्स की बात करें तो वह उन शो को भी बंद कर देता है, जिन शो ने ऑडियंस पर अच्छा इंपैक्ट डाला होता है। लुकिज्म को लोगों ने बहुत पसंद किया था और लोग अभी भी बेसब्री से लुकिज्म के सीजन 2 के इंतज़ार में लगे हुए हैं। तो आप भी अगर लुकिज्म के फैन हैं, तो आपको 2026 के लास्ट क्वार्टर तक का इंतज़ार करना पड़ेगा।
READ MORE







