Gangnam B Side Review: एक शहर, एक डिटेक्टिव, एक क्रिमिनल और उसकी मेहबूबा एक एपिसोड देखकर अगले का रहेगा इंतज़ार

Written by: Arshi
Publish On: September 16, 2025 12:01 PM (IST)
Gangnam B side Hindi review

जियोहॉटस्टार के प्लेटफॉर्म पर एक कोरियन मिनी ड्रामा टीवी सीरीज रिलीज की गई है, जिसका पहला एपिसोड 6 नवंबर 2024 को रिलीज कर दिया गया है। इस सीरीज में आपको मुख्य कलाकार के रूप में जी चांग-उक (Ji Chang-wook) देखने को मिलेंगे, जो वास्तव में एक्शन के हीरो हैं।

जिस तरह के एक्शन और स्टंट आपको इस सीरीज में देखने को मिलेंगे, आप जी चांग-उक के पूरी तरह से फैन हो जाएंगे। अगर आप एक प्रो ऑडियंस हैं और आपको एक्शन फिल्में देखना पसंद है, तो यह शो सिर्फ आपके लिए ही बना है।

इस शो के टोटल 8 एपिसोड आपको देखने होंगे, शो की पूरी कहानी जानने के लिए। 6 नवंबर को इसके सिर्फ दो एपिसोड रिलीज किए गए हैं, बाकी के एपिसोड आपको हर वेडनसडे को जियोहॉटस्टार के प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेंगे।

शो की कास्ट

इस शो के मुख्य कलाकार और स्टंटमैन हैं जी चांग-उक (Ji Chang-wook)। इनके अलावा जो वू-जिन, हा यूं-क्युंग, मार्क लुई, बी.आई, ह्यून बोंग-सिक, ओ ये-जू, जियोंग जे-क्वांग आदि कलाकार देखने को मिलेंगे।

शो की कहानी

शो की कहानी सियोल के गैंगनम नाम के एक इलाके से शुरू होती है, जहाँ एक डिटेक्टिव गैंगनम से क्राइम और फ्रॉड को खत्म करने की कोशिशों में लगा हुआ है। लेकिन कहानी में आपको कुछ लोग ऐसे भी देखने को मिलेंगे, जो इस डिटेक्टिव को गैंगनम से दूर भगा कर अपने क्रिमिनल और फ्रॉड वाले कामों को कंटिन्यू करना चाहते हैं। कई तरह के षड्यंत्र के बाद आखिर ये डिटेक्टिव गैंगनम से बहुत दूर चला जाता है।

कहानी में ट्विस्ट आपको तब देखने को मिलेगा, जब गैंगनम में क्राइम बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और वहाँ के डिपार्टमेंट के द्वारा एक बार फिर इस डिटेक्टिव को बुलाया जाता है। अब वहाँ के क्राइम को रोकने के लिए उसका सामना जी चांग-उक के किरदार से होता है। जिसमें आपको खूब सारा एक्शन और थ्रिलर सीन्स भी देखने को मिलेंगे।

आगे की कहानी जानने के लिए आपको इसके बाकी के एपिसोड देखने होंगे। अगर आपको एक्शन थ्रिलर ड्रामा पसंद है, तो ये शो आपको बहुत पसंद आने वाला है।

फैमिली के साथ शो को न देखें

इस शो की शुरुआत में ही आपको खूब सारे एडल्ट सीन्स भी देखने को मिलेंगे, तो आप इसे फैमिली के साथ देखने की गलती न करें। आपको शो के हीरो जी चांग-उक की उनकी हीरोइन बी.आई के साथ एक गहरी केमिस्ट्री देखने को मिलेगी, जिसे देखकर आपको एंटरटेनमेंट का एक अलग लेवल एक्सपीरियंस करने को मिलेगा।

बेस्ट प्रोडक्शन क्वालिटी

शो की प्रोडक्शन क्वालिटी, चाहे वो लाइटनिंग हो या फिर कलर कॉम्बिनेशन, इनका इस्तेमाल बहुत ही बेहतरीन तरीके से किया गया है। एक ही शो में आपको कई तरह के जॉनर का मजा मिलेगा।

निष्कर्ष

अगर आप ब्रूटैलिटी से भरे एक्शन को देखने में इंट्रेस्टेड हैं, तो इस शो को बिल्कुल भी स्किप न करें, जिसमें आपको एक दिलचस्प प्रेम कहानी देखने को मिलेगी। फिल्म की कहानी टाइम ड्रामा पर आधारित है, तो कहीं-कहीं पर इंगेजिंग पावर थोड़ा लूज हो सकता है। आगे के लिए बहुत ज्यादा उम्मीद के साथ शो को न देखें।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

सनी देयोल, बॉबी देयोल, क्या एक बार फिर करेंगे दिल्लगी से वापसी?

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment