एमएक्स प्लेयर के 5 चाइनीज़ शो, जिन्हें आपको किसी भी हालत में मिस नहीं करना चाहिए।

Written by: Arshi
Publish On: September 16, 2025 3:09 PM (IST)
MX Player Ke 5 Must Watch Show

अगर आप एक अलग लेवल का एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस करना चाहते हैं, तो ये सभी चाइनीज़ शो आपको हिंदी डब लैंग्वेज में देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं इन शोज़ के बारे में, कौन से वो शो हैं, कब आए थे, और कहाँ देखने को मिलेंगे, सब कुछ।

1- My Lethal Man – 2023

2023 में रिलीज़ हुआ ये एक चाइनीज़ टीवी ड्रामा शो है, जिसके टोटल 24 एपिसोड हैं। हर एक एपिसोड का रनिंग टाइम लगभग 45 मिनट का है। इस शो की कहानी आपको रोमांस से भरी हुई देखने को मिलेगी, जिसकी IMDb रेटिंग है 7.4।

इस यूनिक कहानी वाले शो को आपको एक बार ज़रूर देखना चाहिए, जिसमें एक अपहरणकर्ता का डबल रोल दिखाया गया है। कहानी तब और भी इंट्रेस्टिंग हो जाती है, जब दोनों हमशक्ल आमने-सामने आते हैं, लेकिन दोनों अपने कामों में इतने बिज़ी होते हैं, कि ये पता लगाने का भी टाइम नहीं निकाल पाते हैं कि क्या ये दोनों हमशक्ल एक-दूसरे से किसी तरह कनेक्टेड हैं। ये शो आपको एमएक्स प्लेयर के OTT प्लेटफॉर्म पर हिंदी डब लैंग्वेज में देखने को मिल जाएगा।

2- Our Secret – 2021

ये एक रोमांस से भरा हुआ ड्रामा शो है, जिसके टोटल 24 एपिसोड आपको देखने होंगे पूरी कहानी जानने के लिए। ये चाइनीज़ शो आपको एमएक्स प्लेयर पर हिंदी डब लैंग्वेज में देखने को मिल जाएगा, जिसकी IMDb रेटिंग है 8.3।

इस रोमांटिक ड्रामा की कहानी हाईस्कूल में पढ़ने वाले दो स्टूडेंट्स से शुरू होती है, जो एक-दूसरे के करीब आना बिल्कुल भी नहीं चाहते हैं, लेकिन दोनों लौट-फेर कर एक साथ आते हैं। और नोक-झोंक से भरी एक दिलचस्प प्रेम कहानी का आगाज़ करते हैं, जिसका एक खूबसूरत अंत होता है। अगर आप घर में बोर हो रहे हैं और एक अच्छा शो देखकर फील-गुड वाली फीलिंग लाना चाहते हैं, तो ये शो ज़रूर देखें।

3- Girlfriend – 2020

36 एपिसोड वाला ये चाइनीज़ शो, जिसको 5 अप्रैल 2020 को रिलीज़ किया गया था, अब इस शो को आप एमएक्स प्लेयर के OTT प्लेटफॉर्म पर हिंदी डब लैंग्वेज में देख सकते हैं।

इस शो में आपको खूब सारा प्यार देखने को मिलेगा। शो की कहानी ऐसे प्रेमी जोड़े पर आधारित है, जो अपनी जॉब के लिए प्यार का नाटक करना शुरू करता है, लेकिन धीरे-धीरे उनका रिश्ता सच्चे और गहरे प्यार में बदल जाता है।

अगर आप एक इंट्रेस्टिंग शो देखना चाहते हैं, जो आपकी बोरिंग लाइफ में खूब सारे रंग भर दे, तो ये शो आपको ज़रूर देखना चाहिए। शो की IMDb रेटिंग है 7.2, जिसमें आपको हर कलाकार प्यार के एक खूबसूरत रिश्ते को प्रस्तुत करता नज़र आएगा।

4- Miss Lucky Go! – 2023

इस शो की कहानी भी रोमांस से भरी हुई है, जिसमें आपको एक ऐसे जोड़े का प्यार का सफ़र देखना पड़ेगा, जिसने अपने करियर बनाने के सफ़र को और अपने प्यार को पाने के सफ़र को बहुत ठोकरों और मुसीबतों से पूरा किया है।

शो की मुख्य कलाकार अपने मूर्ति डिज़ाइनर के सपने को पूरा करने के लिए विश्वविद्यालय में एडमिशन लेती है, जहाँ उसके डिज़ाइनर बनने के सपने के साथ सच्चा प्यार पाने का सपना भी पूरा होगा। इस शो को 7.7 की रेटिंग मिली हुई है, जिसकी कहानी आपके इंट्रेस्ट को लास्ट तक होल्ड करने वाली है। इस चाइनीज़ शो को आप एक बार ज़रूर ट्राई कर सकते हैं अच्छे एक्सपीरियंस के लिए।

5- My Deskmate – 2021

ये एक रोमांचकारी चाइनीज़ शो है, जिसमें आपको एक कपल की प्यार भरी दास्ताँ दिखाई जाएगी, जो आपके नीरस जीवन में ढेर सारे प्यार के रंग भर देगा।

इस शो में आपको एंटरटेनमेंट के सारे एलिमेंट एक बैलेंस के साथ देखने को मिलेंगे, जिसमें लव एंगल, इमोशन्स, कॉमेडी, करियर के लिए लगन, सब कुछ देखने को मिलेगा। ये एक बेहतरीन शो है, जिसकी IMDb रेटिंग है 8.5। ये चाइनीज़ शो आपको एमएक्स प्लेयर के OTT प्लेटफॉर्म पर हिंदी डब में देखने को मिल जाएगा।

ये सभी शो आपको फील-गुड कराने वाले चाइनीज़ शो हैं, जो आपको एमएक्स प्लेयर पर हिंदी डब लैंग्वेज में देखने को मिल जाएँगे, और ये सभी शो एक बार आपको ज़रूर देखने चाहिए।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

नेटफ्लिक्स पर 2025 में रिलीज़ होने वाला वैम्पायर थ्रिलर शो: डर और सस्पेंस से भरी कहानी

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Leave a Comment