Dashmi Movie Review: अमरीश पुरी के पोते वरदान पुरी की थ्रिलर फिल्म जो आपके रोंगटे खड़े कर देगी

Written by: Arshi
Publish On: September 21, 2025 11:01 PM (IST)
Dashmi Review hindi

शांतनु अनंत तांबे के निर्देशन में बनी हिंदी भाषा की एक थ्रिलर फिल्म जिसे 16 फरवरी 2024 को थिएटर्स पर रिलीज़ कर दिया गया था।

फिल्म की कहानी में कुछ ऐसे दर्दनाक केस दिखाए गए हैं जो आपके दिल को दहला कर रख देंगे। शांतनु अनंत तांबे के द्वारा लिखी गई इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स में सारिका विनोद तांबे, भरानी रांग, संजना विनोद तांबे के नाम शामिल है।

फिल्म के मुख्य कलाकारों में आपको अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी देखने को मिलेंगे, इससे पहले वर्धन पुरी यह साली आशिकी में नज़र आए थे।

यह साली आशिकी के बाद एक और फिल्म इस न्यू कमर ने की थी लेकिन वह भी कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी। वर्धन पुरी के करियर की यह तीसरी फिल्म है जिसे दर्शकों का अच्छा खासा प्यार मिला है। बात करें अगर इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की तो 6.7 स्टार की रेटिंग इस फिल्म को मिली हुई है।

थिएट्रिकल रिलीज़ के पूरे 1 साल बाद इस फिल्म को अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ कर दिया गया है। आइए जानते हैं कैसी है यह फिल्म क्या इस फिल्म का थ्रिलर और सस्पेंस आपका कीमती समय डिज़र्व करता है और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी यह फिल्म।

फिल्म की कहानी-

फिल्म की कहानी की शुरुआत आपको भक्षक फिल्म की याद दिलाने वाली है।भूमि पेडनेकर की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म 9 फरवरी 2024 को रिलीज़ की गई थी जिसकी कहानी से इसी कहानी से जुड़ी है। जिस तरह दशमी फिल्म में दिखाया गया है कि समाज में अपना ऊपरी साफ सुथरा चित्रण दिखाने वाले अंदर से काले लोग समाज के लिए कितने खतरनाक होते हैं एस्पेशली छोटी छोटी लड़कियों के लिए।

भक्षक फिल्म की तरह ही इस फिल्म में भी लड़कियों के एक के बाद एक रेप से जुड़े हुए केस दिखाए गए हैं जिसकी इन्वेस्टिगेशन करने के लिए एक विशेष ग्रुप सामने आता है जो मिलकर इस केस को सॉल्व करता है और जो लोग दोषी होते हैं उन्हें एक-एक करके सबक सिखाता है।

इसकी की पूरी कहानी सुनने में जितनी साधारण सी लग रही है एक्चुअल में फिल्म में इस कहानी को जिस तरह से रिप्रेजेंट किया गया है बहुत ही बेहतरीन फिल्म बनकर तैयार हुई है। इन रेप केसेस को इन्वेस्टिगेट करना कितना ज्यादा मुश्किलों भरा काम है यह सब जानकर आपको थ्रिलर के एक अलग लेवल का एक्सपीरियंस होगा।

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ की गई है दशमी –

फिल्म की कहानी की थीम की बात की जाए तो आप इसे रावण और राम से भी जोड़ सकते हैं। जिस तरह रावण में पैदा हुई बुराई को मिटाने के लिए राम सामने आए थे ठीक उसी तरह फिल्म में भी रावण के रूप में मौजूद लोगों को खत्म करने के लिए कुछ लोग सामने आते हैं जिनका काम समाज से बुराई को खत्म करना है।

यह फिल्म आपको वेव्स के ओटीटी प्लेटफार्म पर देखने को मिल जाएगी। इस प्लेटफार्म पर भारतीय संस्कृति से जुड़ी हुई फिल्मों को दर्शकों के लिए बिल्कुल फ्री में स्ट्रीम किया जाता है। प्रसार भारती का यह एक टॉप पब्लिक ब्रॉडकास्टर है जिसका काम भारत की आम जनता तक एंटरटेनमेंट से भरे हुए कंटेंट को पहुँचाना है।

2 घंटे की फिल्म लेकिन, देगी बड़ा एक्सपीरियंस-

2 घंटा 15 मिनट की यह फिल्म भले ही आपको कोई नया एक्सपीरियंस नहीं देगी लेकिन हां जो भी एक्सपीरियंस देगी वह काफी अच्छा होगा। कहानी ज्यादातर थ्रीलर फिल्मों में दिखाई जाने वाली पुरानी कहानी से ली गई है लेकिन जिस तरह से फिल्म को रिप्रेजेंट किया गया है वह काफी अच्छा है। सब कुछ जानते हुए भी सिर्फ फिल्म के इमोशनली टच की वजह से आप इस फिल्म से लास्ट तक जुड़े रहेंगे।

फिल्म के माईनस और प्लस पॉइंट –

एक डीसेंट सी फिल्म है जिसकी कहानी आपको कुछ नया एक्सपीरियंस देती है थ्रिलर और सस्पेंस को क्रिएट करने के लिए रेप से जुड़े केसेज को दिखाया गया है और यही इस फिल्म का प्लस पॉइंट बन जाता है। कहानी इतनी ज्यादा इमोशनल और समाज के हर सदस्य के लिए पर्सनल हो जाती है कि आप कहानी से पूरी तरह से जुड़ जाएंगे।

निष्कर्ष:

गौरव सरीन,वर्धन पुरी,दिलजीत कौर, मोनिका चौधरी,खुशी हजारे, राजेश जैस, मनोज टाइगर, शाहबाज अब्दुल्ला आदि की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म आप एक बार ट्राई कर सकते हैं

अगर आपको भक्षक जैसी फिल्म पसंद आई थी। फिल्म में जिस तरह का क्राइम और थ्रिलर दिखाया गया है इमोशनल टच के साथ आपको फिल्म अच्छा एक्सपीरियंस देगी। 6.7 स्टार की आईएमडीबी रेटिंग वाली इस फिल्म को फिल्मीड्रिप की तरफ से पांच में से तीन स्टार की रेटिंग दी जाती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

खुलेंगे कुछ रहस्य बॉलीवुड की मशहूर फैमिली की अनकही कहानी

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Leave a Comment