Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म

Written by: Arshi
Publish On: September 16, 2025 10:37 PM (IST)
Pushpa 2 record breaker Advance booking

अल्लू अर्जुन की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म, पुष्पा 2, जिसकी एडवांस बुकिंग ने देश और विदेश में तहलका मचा दिया है, 5 दिसंबर 2024 को थिएटर में रिलीज के लिए तैयार है। तेलुगु भाषा की यह फिल्म, जिसका डायरेक्शन सुकुमार ने किया है, अपने दमदार प्रदर्शन के लिए जानी जा रही है।

इसके बजट की बात करें तो 400 से 500 करोड़ में बनाई गई यह तेलुगु भाषा की फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का प्रोडक्शन माइथ्री मूवी मेकर्स, एए फिल्म्स और मुत्तमसेट्टी मीडिया द्वारा किया गया है।

फिल्म की कहानी क्राइम, एक्शन, थ्रिलर और ड्रामा पर आधारित है, जिसमें आपको ढेर सारे मारधाड़ वाले एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे। फिल्म के मुख्य कलाकार हैं अल्लू अर्जुन, फहाद फासिल, रश्मिका मंदाना, श्रीलीला, दयानंद रेड्डी, राव रमेश जैसे बेहतरीन कलाकार।

फिल्म की एडवांस बुकिंग से जुड़े जो आंकड़े सामने आए हैं, वे आपको पूरी तरह से हैरान कर देंगे। यह फिल्म इस साल की बेस्ट फिल्म होने की ओर अग्रसर है। जिस तरह 2023 में एनिमल, पठान, जवान जैसी फिल्मों ने नए रिकॉर्ड बनाए थे, उसी तरह यह फिल्म इस साल पहले से बने हुए सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ने वाली है।

पुष्पा 2 एडवांस बुकिंग ने USA में मचाया धमाल

अल्लू अर्जुन सभी फिल्म मेकर्स की फर्स्ट चॉइस बन चुके हैं। जिस तरह उनकी फिल्म एडवांस बुकिंग में परफॉर्म कर रही है, उससे तो यही लग रहा है कि हर फिल्म मेकर अपनी फिल्म में अल्लू अर्जुन को ही हीरो लेना चाहेगा। फिल्म की रिलीज से पहले ही फिल्म का पूरा बजट निकलने की पूरी उम्मीद है।

अल्लू अर्जुन की इस आने वाली फिल्म ने ना सिर्फ भारत बल्कि कई अन्य देशों में भी एडवांस बुकिंग में नए रिकॉर्ड बना दिए हैं।

USA के डिस्ट्रीब्यूटर्स के अनुसार, अभी तक अल्लू अर्जुन की इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 1 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है, जिसे अगर भारतीय रुपये में देखें तो लगभग 8 करोड़ रुपये हैं। यह अब तक की पहली भारतीय फिल्म है, जो किसी अन्य देश में इतने बड़े लेवल पर प्री-सेलिंग करने वाली है।

कनाडा और नॉर्थ अमेरिका में भी रहा अच्छा परफॉर्मेंस

सिर्फ USA ही नहीं, बल्कि एडवांस बुकिंग खुलते ही कनाडा और नॉर्थ अमेरिका में भी इस फिल्म ने प्री-सेलिंग के नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। दोनों ही देशों में धड़ल्ले से इस फिल्म के टिकट बिक रहे हैं।

इंडिया में फैन्स को है फिल्म से बड़ी उम्मीदें

भले ही भारत में अभी फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू नहीं हुई है, लेकिन जिस तरह का कलेक्शन प्री-सेलिंग से इस फिल्म ने किया है, उससे फैन्स और मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि यह तेलुगु भाषा की फिल्म 1000 करोड़ से ऊपर की कमाई करके भारत में नए रिकॉर्ड बनाएगी।

तेलुगु भाषा की इस फिल्म की धूम न सिर्फ भारत में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी यह फिल्म अपनी एडवांस बुकिंग से तहलका मचाए हुए है, जिसने सभी को हैरानी में डाल दिया है।

जिस तरह फिल्म की एडवांस बुकिंग चल रही है, यह फिल्म अपने रिलीज के पहले दिन ही कई नए चौंकाने वाले रिकॉर्ड बना देगी। अभी फिल्म के प्रीमियर के कई दिन बाकी हैं, और फिल्म ने अपनी एडवांस बुकिंग से 10 करोड़ का आंकड़ा लगभग पूरा कर लिया है।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में रहेगा कहानी का अहम रोल

पहले से इस फिल्म का जितना ज्यादा बज बना हुआ हो, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। फिल्म कामयाब तभी होगी, जब इसकी कहानी भी दमदार होगी, ऑडियंस को खुद के साथ रिलेट करने वाली और अंत तक इंगेज रखने वाली। जैसा कि फिल्म का ट्रेलर आया है, उस हिसाब से फिल्म में काफी कुछ हो सकता है, जो ऑडियंस को बांधकर रखने वाला हो। लेकिन यह सब तो हमें 5 दिसंबर 2024 को फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा। तब तक करना होगा थोड़ा इंतजार।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

GT Max Movie Review: बाइक, एक लड़की और खूब सारी उथल पुथल, ये फ़िल्म है एंटरटेनमेंट का पावर पैक

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment