दुनिया की पहली 100% AI जनरेटेड महाभारत फिल्म

Written by: Amir khan
Publish On: September 17, 2025 11:15 AM (IST)
World first Mahabharat 100% AI generated

सात ऐ आई टूल की मदद से बनायी गयी दुनिया की पहली A.I जनरेटेड फिल्म। यह A.I टेक्नोलॉजी से बनायी गयी फिल्म महाभारत पर आधारित है। रोहित रेड्डी और ईपीआई मीडिया ने इसके ट्रेलर को रिलीज़ किया। रोहित रेड्डी, जो फाउंडर हैं, ईपीआई मीडिया के, अभी इन्होंने यह नहीं बताया कि इसे फिल्म या वेब सीरीज़ में प्रस्तुत किया जायेगा। ट्रेलर को देखकर तो लग रहा है कि यह एक फिल्म ही होगी।

ट्रेलर में कहानी महाभारत की ही दिखाई जा रही है, पर आदिपुरुष से थोड़े बेहतर रूप में। ट्रेलर में जिस तरह से कैरेक्टर को प्रजेंट किया जा रहा है, वो एनिमेटेड तो बिलकुल भी नहीं दिख रहे हैं, पर हाँ रियल भी नहीं लगते। अगर आपने पहले A.I से बनाये गए फोटो या वीडियो देखे होंगे, तो एक पल में यह समझ जायेंगे कि इसे A.I से जनरेट किया गया है।

इस A.I ट्रेलर को बहुत पसंद किया जा रहा है, और यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है।

कौन हैं रोहित रेड्डी

रोहित रेड्डी को आपने एकता कपूर के बहुत से ड्रामों में निगेटिव किरदार में देखा होगा। यह अनीता हसनंदानी के पति के रूप में भी जाने जाते हैं। एक बार यह नच बलिए में भी शामिल हुए थे। रोहित अपनी पत्नी अनीता हसनंदानी के साथ मिलकर एक ईपीआई नाम की मीडिया कंपनी चलाते हैं, जिसका काम एडवर्टाइज़िंग के साथ-साथ सीजीआई और वीएफएक्स देकर वीडियो को और भी लुभावना बनाकर पेश करना है।

रोहित रेड्डी के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, इनकी कंपनी, जो मुंबई में आधारित है, सोशल मीडिया मार्केटिंग, कंटेंट रणनीति, ग्रोथ मार्केटिंग, विज्ञापन, मार्केटिंग रणनीति पर काम करती है।

इंडियन टेलीविज़न के अनुसार, इनकी कंपनी परिणीति चोपड़ा, टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन, सोहा अली खान, करीना कपूर खान, कोंकणा सेन शर्मा, अर्जुन कपूर जैसे इंडस्ट्री के बड़े-बड़े दिग्गज कलाकारों के लिए काम कर चुकी है। यह ट्रेलर भी रोहित की अपनी मार्केटिंग स्ट्रैटेजी के ज़रिये ही रिलीज़ किया गया था, शायद इस कंपनी को पहले इतने लोग नहीं जानते थे, पर ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद अब लोग इसके बारे में बात करने लगे हैं।

क्या A.I एक बेहतर विकल्प है

A.I एक बेहतर विकल्प है, पर अगर कुछ सीमित चीज़ों पर इसका इस्तेमाल किया जाए तो। अगर आप A.I जनरेटेड कोई फिल्म लाने की कोशिश करते हैं, तो यह कुछ हद तक ही लोगों द्वारा पसंद किया जाना है। A.I जनरेटेड फिल्म ठीक उसी तरह से होगी जैसे टीवी पर बैठकर कोई ट्रैवल व्लॉग देखना और इमेजिन करना कि हम उस देश को व्लॉग के ज़रिये घूम रहे हैं।

गूगल और यूट्यूब A.I जनरेटेड कंटेंट को प्रमोट नहीं करते, यहाँ तक कि एलन मस्क ने भी एक इंटरव्यू में कहा कि A.I को भविष्य में एक खतरे की तरह देखा जा सकता है, जो बहुत से लोगों की नौकरियाँ खत्म कर सकता है।

क्या है A.I टेक्नोलॉजी

A.I टेक्नोलॉजी ने कम्प्यूटर को इंसानों जैसी सोच दे दी है, जिस तरह से इंसान अपने दिमाग से फैसले लेते हैं, ठीक वैसे ही A.I अपने दिमाग, मतलब कि डेटा के अनुसार, फैसले लेने में महारत हासिल कर चुका है, वो भी इंसानों से कई गुना ज़्यादा तेज़ी के साथ। A.I के उपयोग के बहुत से फायदों के साथ-साथ नुकसान भी हैं, भविष्य में जिनके लिए हमें तैयार रहना होगा।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

जानिए दोबारा रिलीज़ पर, किस मूवी ने कितनी की कमाई

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment