The Madness Movie Review: सस्पेंस का नया मोड़ दिमाग को घूमती यह फिल्म जानिये कैसी है

Written by: Arslan
Publish On: September 17, 2025 1:23 PM (IST)
The madness review in hindi

अमेरिका में काले और गोरों का मतभेद वर्षों से चला आ रहा है, भले ही वहां की सरकार इस बात को कितना भी नकारे, पर आज भी अमेरिका का यह एक काला सच है। जिसे पर्दे पर दिखाने की कोशिश निर्देशक ‘स्टीफन बेल्बर’ की वेब सीरीज ‘द मैडनेस’ ने की है।

सीरीज की लंबाई की बात करें तो यह आठ एपिसोड में बनाई गई है, जिसके हर एक एपिसोड की लंबाई 45 से 50 मिनट की है। सीरीज के मुख्य किरदार में ‘कोलमन डोमिंगो’ नजर आते हैं, जिन्होंने इससे पहले साल 2023 में आई फिल्म रुस्तिन में भी काम किया है।

स्टोरी

इस वेब सीरीज की स्टोरी की बात करें तो इसमें डोमिंगो ‘मुंशी डेनियल’ के किरदार में नजर आते हैं, जो कि एक जर्नलिस्ट हैं और सीएनएन टीवी चैनल के लिए काम करते हैं।

वेब सीरीज की कहानी जंगल के सीन से शुरू होती है, जहां पर मुंशी डेनियल अधमरी हालत में जमीन पर गिरे हुए दिखाई देते हैं, जिसे देखकर साफ नजर आता है कि वे किसी से भाग रहे थे।

और अगले सीन में मुंशी डेनियल की पिछली कहानी को दिखाया जाता है। क्योंकि वह एक बड़े टीवी नेटवर्क चैनल ‘सीएनएन’ के जर्नलिस्ट हैं, जिस कारण से वह बड़े-बड़े लोगों के इंटरव्यू लेते हुए दिखाई देते हैं, साथ ही वह काले अमेरिकी हैं, तो उन्हें समय-समय पर बहुत सारा रेसिज्म झेलना पड़ता है।

जिसे यह सीरीज अच्छे से दर्शाती है कि किस तरह से अमेरिका में काले लोगों को नीची नजर से देखा जाता है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब देखने को मिलता है, जब मुंशी डेनियल अपने पड़ोसी, जो कि एक गोरा अमेरिकी आदमी है,

उसका मर्डर होते हुए अपनी आंखों से देख लेता है, वहीं से उसकी जिंदगी में परेशानियों का पहाड़ टूट पड़ता है, क्योंकि यह सारा इल्जाम मुंशी डेनियल के सिर मढ़ दिया जाता है।

अब वह कैसे खुद को बेकसूर साबित करता है और कौन है जो डेनियल को इस केस में फंसाना चाहता है, इन्हीं सब सवालों का जवाब जानने के लिए आपको देखनी होगी यह वेब सीरीज, जो कि नेटफ्लिक्स पर हिंदी, इंग्लिश व अन्य भाषाओं में उपलब्ध है।

खामियां

इस सीरीज की खराब चीजों की बात करें तो वह है इसकी लंबाई, जो कि काफी लंबी है, जिसे केवल 6 एपिसोड में ही खत्म करना चाहिए था। इसकी अगली कमी की बात करें तो वह है इसकी स्टोरी लाइन, जो बिल्कुल भी इंगेजिंग और नई नहीं है, सीरीज में वही पुराना थ्रिलर क्रिएट करने की कोशिश की गई है, जो इससे पहले बहुत सारी फिल्मों में पहले ही दिखाया जा चुका है।

अच्छाइयां

सीरीज की अच्छी चीजों की बात करें तो इसमें दिखाया गया एक काफी संजीदगी से भरा हुआ मुद्दा, जो कि अमेरिका में ब्लैक और व्हाइट लोगों के बीच मतभेद का है, जिसमें बहुत बारीकी से दिखाया गया है।

कि कैसे अमेरिका के काले लोगों पर वहां की सरकार और वहां के गोरे लोगों का काफी कड़ा बर्ताव है। सीरीज में मुंशी डेनियल की एक्टिंग काफी शानदार है, जिसमें रियल लाइफ इमोशंस फील होते हैं। और टेंशन से भरे माहौल में भी आप इस सीरीज को अंत तक देखते हुए बने रहते हैं।

निष्कर्ष

अगर आप एक नई सस्पेंस थ्रिलर से भरी वेब सीरीज देखना चाहते हैं, तो इस वेब सीरीज को रिकमेंड कर सकते हैं, जिसे 28 नवंबर, 2024 को रिलीज किया गया है। इसकी हिंदी डबिंग काफी बेहतर है, शो की न्यूडिटी रेटिंग की बात करें तो यह थोड़ी ज्यादा है, जिसके कारण आप इसे अपनी फैमिली के साथ न देखें तो बेहतर होगा।

फिल्मीड्रिप की ओर से इस सीरीज को दिए जाते हैं 5/2 ⭐ ⭐।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Moana 2 Hindi Review: जानिए कैसी है यहाँ फिल्म

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment