प्यार में ठुकराए जाने के बाद अब इन्तेकाम के लिए हो जाइए तैयार

Written by: Amir khan
Publish On: September 17, 2025 1:42 PM (IST)
Thukra ke mera pyar 8 to 11 episode review

दोस्तों, अभी तक आपने थुकरा के मेरा प्यार के शुरुआती 7 एपिसोड देखे थे, जिसमें आपको देखने को मिला था कि किस प्रकार शनाया चौहान के द्वारा कुलदीप कुमार के प्यार को ठुकराया गया है।

जिससे कुलदीप कुमार पूरी तरह से टूट जाता है। लेकिन यह अपमान उसे ताकत देता है कुछ बनने का और शनाया और उसके पिता जैसे चौहानों से बदला लेने के लिए। जिसके लिए कुलदीप पूरी तैयारी करके आठवें एपिसोड में वापस आया है।

कब देखने को मिलेगा 12वां एपिसोड

20 सितंबर 2025 को इसके चार एपिसोड, 8 से 11 तक, रिलीज किए गए हैं, जो आपको जियोहॉटस्टार के प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल जाएंगे। और अगर आपको इसके आगे के एपिसोड देखने का इंतजार है, तो आपको बता दें कि इसका 12वां एपिसोड अगले हफ्ते शुक्रवार, 27 सितंबर 2025 को देखने को मिल जाएगा, जिसकी कन्फर्मेशन भी हो चुकी है।

आईए जानते हैं, आगे आपको क्या देखने को मिलेगा इस शो में, किस तरह की तैयारी करके वापस लौटा है कुलदीप और कैसे वह अपने अपमान का बदला लेगा शनाया और उसके पिता से।

8 से 11 एपिसोड की कहानी

आठवें एपिसोड की शुरुआत पूरे 5 साल के गैप के बाद की देखने को मिलेगी। अब कहानी एक बार फिर से कुलदीप से शुरू होती है, जिसे उस गांव के चौहानों के द्वारा ठुकराया गया है और अब उसने फैसला किया है कि उसे कुछ ना कुछ बनकर, कोई बहुत ही स्ट्रॉन्ग पोस्ट हासिल करके वापस लौटना है, ताकि अपने अपमान का बदला चौहानों से ले सके।

आगे आपको देखने को मिलेगा, कुलदीप आईएएस ऑफिसर बनने का फैसला करता है, जिसके लिए उसे एक विशेष तरह की कोचिंग जॉइन करनी होती है, खुद को एग्जाम के लिए तैयार करने के लिए। किस तरह उसे अलग-अलग मुसीबतों से जूझना पड़ता है, लेकिन वह अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है कठिन परिश्रम के बाद।

10 और 11 एपिसोड आईएएस कुलदीप को करते हैं प्रस्तुत

शुरू से कुलदीप का स्ट्रगल देखते चले आने के बाद आपको एपिसोड 10 और 11 में कुलदीप का एक ताकतवर रूप देखने को मिलेगा, जब कुलदीप आईएएस एग्जाम को क्रैक करके आईएएस ऑफिसर बन चुका है।

और वापस आ गया है अपने अपमान का बदला लेने के लिए। जैसा कि इस शो का टाइटल है थुकरा के मेरा प्यार, अब शनाया को तैयार रहना होगा इंतकाम के लिए।

कनेक्टिविटी वाला शो

इस शो में आगे क्या होने वाला है, ये सब आपको पहले से पता होगा, लेकिन फिर भी आप इस शो को देखना चाहेंगे। आप पूरी तरह से शो से कनेक्ट हो जाएंगे, चाहे आप जिस ऐज ग्रुप से हों। शो में आपको माँ की तरफ से एक इमोशनल एंगल देखने को मिलेगा, जिसकी वजह से आप शो से बंध जाएंगे।

निष्कर्ष

एक एवरेज कहानी, लेकिन स्ट्रॉन्ग बॉन्डनेस के साथ आपको देखने को मिलेगी, जिसमें सबसे पहले आपको लव, फिर डिसेप्शन और अब रिवेंज देखने को मिलेगा। तो तैयार हो जाइए प्यार में धोखे का इंतकाम देखने के लिए, जो जियोहॉटस्टार पर आपको देखने को मिल जाएगा।
थुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 को मेरी तरफ से 5 में से 4* दिए जाते हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

टॉप 5 क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज लास्ट वाली को IMDB ने 8.5 की रेटिंग दी

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Leave a Comment