JioHotstar पर ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ नाम की एक वेब सीरीज रिलीज की गई थी, इसका रिव्यू हमने अपनी वेबसाइट पर भी डाला था, जिसका हमें एक पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी हासिल हुआ। रिव्यू में जो भी हमने इस सीरीज के बारे में बताया था, वह हमारा अपना ओपिनियन था, हमारी टीम ने तो फिलहाल इस सीरीज को एवरेज कैटेगरी में ही डाला था, पर अब इस वेब सीरीज के लोग फैन बनते जा रहे हैं, और लोगों के बीच काफी पसंद भी किया जा रहा है।
अब इसके सीजन 2 का लोगों को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि अभी इस वेब सीरीज के सिर्फ 7 एपिसोड को ही रिलीज किया गया है, शो के आखिरी एपिसोड में एक संदेश है कि इसका हमें सीजन 2 भी आता दिखाई देगा। जिसमें अपना हीरो ‘कुलदीप कुमार’ ‘सनाया चौहान’ से बदला लेता हुआ दिखाया जाएगा। अब जिन लोगों ने इसका सीजन 1 खत्म कर लिया है, उनके मन में एक ही सवाल उमड़ रहा है कि इस वेब सीरीज का सीजन 2 कब तक देखने को मिलेगा।
सीजन 2 रिलीजिंग अपडेट
सीजन 1 में हमें इसके 7 एपिसोड दिखाए गए थे, जिनकी लंबाई 20 से 25 मिनट की थी, जिसमें हमें सनाया चौहान और कुलदीप की लव स्टोरी देखने को मिली थी। सीरीज में यह दिखाया गया था कि कुलदीप को एक ऐसी लड़की से प्यार हो जाता है, जिसे कुलदीप अपना भी नहीं सकता, और ठुकरा भी नहीं सकता।
शो में लड़की लड़के को धोखा दे देती है, अब सीजन 2 में इंतकाम दिखाया जाएगा, हालांकि “ठुकरा के मेरा प्यार” सीजन 1 को खत्म कर दिया गया है, और आगे इसके सीजन 2 में कुलदीप कुमार का इंतकाम दिखाया जाएगा।
इस महीने होगा रिलीज
सीजन 2 की शूटिंग को फिलहाल पूरी तरह से कंप्लीट कर लिया गया है, आपको बता दें कि इस सीरीज के सभी एपिसोड की शूटिंग एक साथ की गई थी। हालांकि अभी सीजन 2 के पोस्ट प्रोडक्शन का वर्क फिलहाल पूरी तरह से खत्म नहीं हो पाया है। यही वजह है कि इसको पार्ट वन और पार्ट टू करके दिखाया गया।
अब इसका सीजन 2 आपको 2026 के फरवरी महीने में देखने को मिल सकता है। फिलहाल यह जानकारी अभी के अपडेट के अनुसार दी जा रही है, हम उम्मीद करते हैं कि इस वेब सीरीज को जनवरी या फरवरी मंथ के आखिरी में रिलीज कर दिया जाए, क्योंकि इसकी शूटिंग कंप्लीट की जा चुकी है, और यह अपने पोस्ट प्रोडक्शन में है, तो अब यह JioHotstar पर डिपेंड करता है कि वह इस सीरीज को कब तक रिलीज करते हैं।
READ MORE











Series achhi lgi mgr next session febume ayega to kiya. Fayeda dekhne ka sb bhool jayenge peeche ki story
5 December tk release krne ki kosis kre
Hm bechain hai dekhne k liye
Thoda jaldi release kariye ga
3rd part kab aayega