अमरन हिंदी ओटीटी रिलीज डेट कन्फर्म

Written by: Amir khan
Publish On: September 17, 2025 11:46 AM (IST)
Amaran Hindi Ott Release date Confirmed

एक्टर साई पल्लवी की फिल्म अमरन, जो कि 31 अक्टूबर 2024 को रिलीज हुई थी, को डायरेक्ट किया था राजकुमार पेरियासामी ने और इसका निर्माण किया था कमल हासन ने।

अमरन, अशोक चक्र प्राप्त आर्मी के जवान पर बनी एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। बॉक्स ऑफिस पर 302 करोड़ का कलेक्शन करके यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। अमरन फिल्म को हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। तो आइए जानते हैं इस फिल्म के ओटीटी स्ट्रीमिंग पार्टनर के बारे में।

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई अमरन

अमरन फिल्म को साउथ लैंग्वेज में ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है। 15 नवंबर से यह फिल्म आपको नेटफ्लिक्स पर तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ भाषा में देखने को मिल रही है, पर अभी अमरन को हिंदी में ओटीटी पर रिलीज नहीं किया गया।

आम तौर पर साउथ लैंग्वेज और हिंदी डब में लगभग दो हफ्तों का फासला रखा जाता है, इसलिए साई पल्लवी की अमरन फिल्म को हिंदी डब में नेटफ्लिक्स पर दिसंबर के मध्य में रिलीज किया जा सकता है। इसकी एक वजह यह भी है कि हिंदी वर्जन अभी भी कुछ सिनेमाघरों में चल रहा है।

कैसी है अमरन फिल्म

अमरन फिल्म की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है। इसकी कहानी मेजर मुकुंद वरदराजन के जीवन पर आधारित है। फिल्म की कहानी उनके ही इर्द-गिर्द घूमती दिखाई गई है। ये एक भारतीय सेना के अधिकारी हैं, जो कश्मीर में आतंकवादी विरोधी ड्यूटी के लिए राष्ट्रीय राइफल्स की 44वीं बटालियन में काम कर रहे हैं। फिल्म में उनके द्वारा किए गए ऑपरेशन की कहानी को दर्शाया गया है, इसके साथ ही यह फिल्म मेजर के जीवन के उतार-चढ़ाव को भी दिखाती है।

फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे मेजर मुकुंद अपने देश और परिवार के प्रति कर्तव्य को अच्छे से निभाते हैं। किस तरह से एक सैनिक को देश और अपने परिवार के बीच संतुलन बनाकर रखना होता है, यह हमें इस फिल्म को देखकर पता चलता है।

मेजर मुकुंद की पत्नी के रूप में साई पल्लवी को दिखाया गया है। जब भी मेजर मुकुंद को कोई परेशानी आती है, तो उसकी ढाल बनकर साई पल्लवी खड़ी रहती हैं। जिस तरह से मेजर मुकुंद के संघर्ष और बलिदान को फिल्म में दर्शाया गया है, उसे देखकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी।

अगर आपको अपने देश के प्रति जरा सा भी प्रेम है, तब आप अपनी आंखों से बहते हुए पानी को रोकने में असहाय महसूस करेंगे। यह फिल्म आपके नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन के पैसे वसूल कर देगी। साई पल्लवी और शिवकार्तिकेयन का यह अब तक का बेस्ट परफॉर्मेंस रहा है।

ये शिवकार्तिकेयन की करियर की वन ऑफ द बेस्ट फिल्म भी कही जा सकती है। फिल्म में उन्होंने अलग-अलग तरह के रोल को बहुत ही खूबसूरती के साथ प्रेजेंट किया है। वह मेजर मुकुंद के किरदार में खुद को पूरी तरह से ढालने में कामयाब रहे हैं। अगर आपको सीता रामम और शेरशाह जैसी फिल्में पसंद आई हैं, तो डेफिनेटली यह फिल्म भी आपको पसंद आएगी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Blink Kannada Movie Explain: टाइम ट्रैवल कांसेप्ट,जो आपके दिमाग को जकड़ देगा।

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment