Pushpa 2 Ending Explain: पुष्पा 2 की एंडिंग

Written by: Amir khan
Publish On: September 17, 2025 10:11 PM (IST)
pushpa 2 ending explain

पुष्पा 2 अगर आप लोगों ने देख ली है और इसकी एंडिंग आपकी समझ में नहीं आई है, हम अपने इस आर्टिकल में इसकी एंडिंग को एक्सप्लेन करने जा रहे हैं। अगर आपने यह फिल्म अभी नहीं देखी है, तो आप इसे अपने नजदीकी सिनेमा हॉल में जाकर देख सकते हैं। हिंदी में यह फिल्म 5 दिसंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज कर दी गई है।

पुष्पा की फैमिली, जिनके लिए पुष्पा कभी सौतेला हुआ करता था, उन्होंने अब पुष्पा को अपना लिया है। ऐसा इन्होंने इसलिए किया, क्योंकि पुष्पा अपने सौतेले भाई की बेटी, यानी अपनी भतीजी को बचा लेता है, जिसे भानु प्रताप रेड्डी के भाई और भतीजे ने पैसों के लिए किडनैप कर लिया था।

भानु प्रताप रेड्डी अपने भाई और भतीजे का अंतिम संस्कार कर रहे हैं और तभी एक फूलों का गुलदस्ता वहां पहुंचता है। तब रेड्डी कहते हैं कि जिसको आना था, वह अभी तक नहीं आया। किसके आने की बात कर रहा होता है भानु प्रताप रेड्डी? हमें ऐसा लगता है कि यहां पर वो नायडू या शेखावत की बात कर रहा है।

फिल्म के अगले सीन में, ठीक इसी समय पर एक और फूलों से भरा गुलदस्ता वहां पहुंचता है, जहां इसी समय पर पुष्पा भाऊ की भतीजी की शादी हो रही है। लास्ट में दिखाया गया है कि एक इंसान के हाथ में रिमोट है और वो जले हुए हाथ वाला इंसान रिमोट को दबाता है, जिससे एक जोरदार धमाका होता है।

और जहां पर पुष्पा की भतीजी की शादी हो रही थी, उस लोकेशन को धमाके से उड़ा दिया जाता है। इसको देखकर ऐसा लगता है कि यह काम शेखावत का ही है।

क्योंकि तभी एक जला हुआ हाथ भी दिखाया जाता है, तो शायद वह नकली चंदन को जलाने के बाद शेखावत का हाथ जल गया होगा। एंडिंग में शेखावत को क्या हुआ, ये रिवील नहीं किया गया। इसके बाद की पूरी स्टोरी आपको इसके पार्ट 3 में ही देखने को मिल सकती है।

पुष्पा के पीछे रेड्डी पड़ा हुआ है, नायडू भी डगमगाता दिखाई दे रहा है। श्रीनु भी है, या फिर यह भी हो सकता है कि वो जला हुआ हाथ शेखावत का न हो। इनका कोई और दुश्मन हो, जो कि बदला लेना चाह रहा हो। पुष्पा 2 की एंडिंग ने एक बेस तैयार किया है पुष्पा रैंपेज का, अब देखना ये होगा कि आने वाली फिल्म पुष्पा 3 और कितनी ब्रूटल होने वाली है।

इसके आने वाले पार्ट ने अपना माहौल तैयार कर लिया है। पुष्पा 2 को दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है, ये प्यार देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म 1100 करोड़ आसानी से कवर कर लेगी, जिससे डिस्ट्रीब्यूटर अपनी जमा राशि निकाल लेंगे और प्रॉफिट के लिए आगे बढ़ेंगे। आगे आने वाली फिल्म पुष्पा 3, 100% पुष्पा 2 से भी बेहतर बनकर आने वाली है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Pushpa 2 Review: अल्लू अर्जुन और फहद फाज़िल की जबरदस्त तुकबंदी।

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Leave a Comment