Fahadh Faasil: फहद फाजिल पुष्पा 2 से निराश

Written by: Amir khan
Publish On: September 18, 2025 11:29 AM (IST)
Fahadh Fazil was disappointed with Pushpa 2

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 को 5 दिसंबर 2024 से वर्ल्डवाइड रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में फहद फाजिल का होना एक बड़ा प्लस पॉइंट माना जा रहा था।

उसको देखते हुए, फिल्म रिलीज होने के बाद लोगों ने अब सोशल मीडिया पर यह लिखना शुरू कर दिया है कि आखिर पुष्पा 2 में फहद फाजिल कहां हैं।

क्योंकि कुछ दिनों पहले जब अल्लू अर्जुन केरल में पुष्पा 2 के प्रमोशन के दौरान पहुंचे थे, तब उन्होंने कहा था कि पुष्पा 2 के बाद आप सभी केरलवासियों को फहद फाजिल पर गर्व होने वाला है, फहद फाजिल ने पुष्पा 2 में बहुत ही बेहतरीन अभिनय का प्रदर्शन किया है।

सोशल मीडिया की प्रतिक्रिया

अब अल्लू अर्जुन की इस क्लिप को लोग सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं और उनसे पूछ रहे हैं कि आखिर पुष्पा 2 में फहद फाजिल कहां हैं।

फहद फाजिल पुष्पा 1 से इस प्रोजेक्ट में शामिल हैं और इन्होंने पुष्पा 1 में बहुत ही बेहतरीन अभिनय दिखाया था, पर फिर भी फहद फाजिल को पुष्पा 2 के प्रमोशन से दूर रखा गया।

पुष्पा 2 के सभी बड़े प्रमोशन में फहद फाजिल नदारद पाए गए, जबकि यह हम सभी जानते हैं कि फहद फाजिल ने अपने अभिनय के दम पर मलयालम इंडस्ट्री को कितनी अच्छी-अच्छी फिल्में दी हैं।

पुष्पा में फहद फाजिल का किरदार

इन्होंने अपने प्रदर्शन के बल पर अपनी एक अलग तरह की छवि बनाई है। पुष्पा में फहद फाजिल ने भंवर सिंह शेखावत का रोल किया है, जो एक पुलिसवाला है और पुष्पा से उसकी दुश्मनी है।

पुष्पा 1 में दिखाया गया था कि भंवर सिंह को पुष्पा कपड़े उतरवाकर बेइज्जत करता है और इसी बेइज्जती का बदला लेने के लिए वह पुष्पा 2 में दिखाया गया है।

पुष्पा 1 में ऐसा लग रहा था कि अब पुष्पा 2 में भंवर सिंह पुष्पा को एक गहरी चोट देने वाला है, पर पुष्पा 2 रिलीज होने के बाद जब देखी गई, तो फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं दिखाया गया।

पुष्पा 2 में फहद फाजिल की भूमिका

पुष्पा 2 में फहद फाजिल पुष्पा को पकड़ना चाहता है, लाल चंदन की चोरी को रोकना भी चाहता है, पर वह सभी कामों में नाकामयाब रहता है। मोटे तौर पर अगर देखा जाए, तो फहद फाजिल को पुष्पा 2 में सिर्फ एक मजाक के तौर पर ही पेश किया गया है।

इस पूरी फिल्म में भंवर सिंह को कहीं पर भी पुष्पा पर भारी पड़ते नहीं दिखाया गया। भंवर सिंह के किरदार से आप एक दर्शक के रूप में कहीं से भी जुड़ाव महसूस नहीं करते। फहद को हमेशा से देश के बेहतरीन अभिनेताओं में गिना जाता है।

पर इस फिल्म ने फहद फाजिल की अभिनय कला को कहीं से भी नहीं भुनाया, बल्कि देखा जाए, तो उनके अभिनय और उनके टैलेंट को बर्बाद ही किया है। एक मीडिया इंटरव्यू में जब फहद से पुष्पा 2 के बारे में बात की जा रही थी, तब फहद फाजिल ने साफ लफ्जों में बयान किया था कि पुष्पा से मुझे रत्ती भर भी फायदा नहीं हुआ है।

फहद फाजिल के बारे में

फहद फाजिल का पूरा नाम अब्दुल हमीद मोहम्मद फहद फाजिल है और अगर आप अभी भी फहद फाजिल को नहीं जानते हैं, तब आपको उनकी जोजी, ट्रांस, विक्रम, कुम्बलंगी नाइट्स, आवेशम जैसी फिल्में देखनी चाहिए। फहद फाजिल को एक राष्ट्रीय पुरस्कार के साथ चार केरल राज्य फिल्म पुरस्कार भी मिले हैं, इसके साथ ही तीन फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण भी मिले हैं। इन्होंने अभी तक 50 से अधिक फिल्मों में काम किया है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

साउथ की यह पांच बड़ी फिल्में अब हिंदी में

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Leave a Comment