फ्रॉम नाम की एक वेब सीरीज JioHotstar पर छाई हुई है, जो एक हॉरर थ्रिलर सस्पेंस साइंस फिक्शन ड्रामा सीरीज है जिसमें आपको डर के एक अलग लेवल का एक्सपीरियंस मिलेगा।
इस अमेरिकी सीरीज के मेकर का नाम है जॉन ग्रिफिन जिसमें आपको मुख्य भूमिकाओं में हेरोल्ड पेरिन्यू, कैटालिना सैंडिनो मोरेनो, आयन बेली, डेविड अल्पे, एलिज़ाबेथ सॉन्डर्स, स्कॉट मैककॉर्ड और रिकी हे जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस शो को IMDb पर 7.7 स्टार की रेटिंग मिली हुई है।
ये शो दर्शकों के द्वारा खूब पसंद किया गया है जिसके अभी तक तीन सीजन आ चुके हैं और इसके सीजन 4 का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है। फैन्स जानना चाहते हैं कि इसका सीजन 4 कब आएगा और कैसा होगा, उससे पहले जानते हैं इसके पहले आ चुके 3 सीजन के एपिसोड से जुड़ी जानकारी।
सीजन 1
फ्रॉम सीजन 1 का प्रीमियर 20 फरवरी 2022 को MGM+ पर किया गया था जिसके बेस्ट डायरेक्शन, एक्टर्स की एक्टिंग, स्टोरी और रिप्रेजेंटेशन के लिए खूब सराहना मिली थी। जिसके बाद मेकर्स इसका सीजन 2 भी लेकर आए हैं।
सीजन 2
बहुत सारी नई चीजों के साथ इसके सीजन 2 का अनाउंसमेंट अप्रैल 2022 में ही कर दिया गया था जिसके पूरे 1 साल बाद 23 अप्रैल 2023 में फिल्म के सीजन 2 का प्रीमियर रिब्रांडेड MGM+ पर किया गया। इस सीजन को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया जिसमें थ्रिलर और सस्पेंस का एक अलग एक्सपीरियंस दर्शकों को मिला था।
सीजन 3
इसके सीजन 3 का अनाउंसमेंट जून 2023 में किया गया था जिसके बाद 22 सितंबर 2024 को सीजन 3 भी रिलीज कर दिया गया। इसके तुरंत बाद दिसंबर 2024 में इसके आने वाले सीजन 4 का अनाउंसमेंट भी हो गया है।
आईए जानते हैं सीजन 4 की रिलीज़ से जुड़ी सारी जानकारी जो अभी तक सामने आई है।
From सीजन 4 रिलीज़ जानकारी
ये एक बेहतरीन शो है जिसे देखने के बाद दर्शकों को इसके सीजन 4 का इंतजार है और फैन्स जानना चाहते हैं कि इसका सीजन 4 कब रिलीज होगा तो हम आपको बता दें इसका प्री-प्रोडक्शन वर्क स्टार्ट हो चुका है जिसका प्रोडक्शन वर्क आपको नेक्स्ट ईयर देखने को मिल जाएगा।
सीजन 4 की स्क्रिप्ट है तैयार
इस शो के सीजन 4 की स्क्रिप्ट पूरी तैयार कर दी गई है, कहानी क्या रखनी है मेकर्स ने पूरी तरह से डिसाइड कर लिया है लेकिन जो काम अभी बाकी है वह है कास्ट डिसाइडिंग का जिस पर काम अभी चल रहा है। जिस हिसाब से काम चल रहा है उसके अकॉर्डिंग नेक्स्ट ईयर अप्रैल-मई से इस शो की शूटिंग स्टार्ट हो जाएगी।
शूटिंग स्टार्ट से पूरे एक साल तक करना होगा रिलीज़ का इंतजार
जब भी किसी शो या फ़िल्म की शूटिंग स्टार्ट होती है उससे रिलीज तक पूरा 1 साल का समय लग जाता है। अगर फ्रॉम की शूटिंग अप्रैल-मई 2025 से शुरू होती है तो शो की रिलीज के लिए आपको पूरे 1 साल का इंतजार करना होगा। जो जानकारी अभी सामने आई है उस हिसाब से तो फ्रॉम के सीजन 4 की रिलीज आपको 2026 में देखने को मिलेगी।
आगे जो भी जानकारी शो के सीजन 4 से रिलेटेड आती है आपके साथ शेयर की जाएगी।
READ MORE







