फिल्म की कहानी की शुरुआत एक बॉस से होती है, जो अपनी बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए कहीं बाहर जाने की प्लानिंग करते हैं। इसके दौरान उनका एक एक्सीडेंट हो जाता है, और एक्सीडेंट इतना भयानक होता है, जिसमें आपको फिजिकली हर्ट नहीं, बल्कि स्पिरिचुअली हर्ट देखने को मिलेगा।
दरअसल, होता कुछ ऐसा है कि एक्सीडेंट के दौरान उस बॉस की रूह एक सेल फोन में कैद हो जाती है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब वह फोन उस बॉस के ही एक एम्प्लॉयी को मिल जाता है, और उसके बाद पूरी स्टोरी यह पता लगाने में गुजर जाती है कि यह जो कुछ भी हुआ है, वो कैसे हुआ है, और कैसे इस मुसीबत से बाहर आया जा सकता है।
इस पूरे टास्क को वह एम्प्लॉयी कैसे और किसके साथ मिलकर सॉल्व करेगा, पूरी कहानी आपको बहुत ही ज्यादा थ्रिलिंग सीन्स के साथ देखने को मिलेगी, जिसमें फैंटेसी एंगल को भी दिखाया गया है।
बिना दिमाग का इस्तेमाल किए देखना है यह शो
अगर आप इस शो का पूरा मजा लेना चाहते हैं, तो इसे देखते समय आपको अपने दिमाग का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं करना है। पूरे शो को सिर्फ जो कुछ हो रहा है, उसे इंजॉय करने के लिए देखना है।
जो हो रहा है, वो क्यों हो रहा है और कैसे हो रहा है, अगर आप इसमें दिमाग लगाना शुरू कर देंगे, तो यह शो आपको बिल्कुल भी मजा नहीं देगा, सिर्फ एक सिरदर्द बनकर रह जाएगा। कहानी अच्छी है, जो आपको पर्सनली इंगेज करके रखेगी, लेकिन अगर आप उसमें लॉजिक ढूंढेंगे, तो यह आपको बिल्कुल भी मजा नहीं देगा।
2024 की ऑडियंस को थोड़ा ऑफ फैशन लग सकता है यह शो
क्योंकि यह शो 2022 का शो है, जो अपने समय में तो एक बेस्ट शो था, लेकिन इसकी हिंदी डब आते-आते पूरे 2 साल का समय लग गया है, और इस ड्यूरेशन गैप में दर्शकों को कई बेस्ट कोरियन ड्रामा पहले ही एक्सपीरियंस करने को मिल चुके हैं, जिसकी वजह से शो आपको उतना मजा नहीं देगा।
निष्कर्ष
थ्रिलर फैंटेसी जोनर का एक बेहतरीन शो है, जो आपको अच्छा एक्सपीरियंस देगा, अगर आप इस शो को सिर्फ एंटरटेनमेंट के परपज से देखेंगे। शो में बेस्ट प्रोडक्शन वर्क और एक्टिंग आपको देखने को मिलेगी। अगर आप फिल्म में लॉजिक वगैरह ढूंढने में लग जाएंगे, तो यह आपको निराश कर सकता है।
लेकिन अगर आपके पास कुछ अच्छा देखने को नहीं है, तो आप इस शो को एंजॉय कर सकते हैं। शो को मेरी तरफ से 5 में से 3* की रेटिंग दी जाती है।
READ MORE







