25 दिसंबर 2024 को एक्शन थ्रिलर फिल्म बेबी जॉन रिलीज की जाएगी। बेबी जॉन, विजय की थेरी फिल्म का ऑफिशियल हिंदी एडॉप्शन है। बेबी जॉन की कहानी एटली ने लिखी है, जिन्होंने शाहरुख खान के साथ जवान फिल्म बनाई थी। पर इसको डायरेक्ट कालीस कर रहे हैं। कालीस ने इससे पहले ‘की’ नाम की एक तमिल फिल्म बनाई है।
वरुण धवन को इस फिल्म में डीएसपी सत्या वर्मा का किरदार निभाते देखा जाएगा। फिल्म में इनके साथ वामिका गब्बी भी अपना बॉलीवुड डेब्यू करती दिखेंगी। जैकी श्रॉफ विलेन की भूमिका में होंगे और सलमान खान का कैमियो फिल्म को और प्रभावशाली बनाता है।
जियो स्टूडियोज, सिने1 स्टूडियोज और ए फॉर एप्पल के प्रोडक्शन में बनने वाली यह फिल्म रिलीज के बाद किस ओटीटी पर आएगी, आइए जानते हैं।
बेबी जॉन ओटीटी रिलीज प्लेटफॉर्म
वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन को 25 दिसंबर 2024 को रिलीज किया जाएगा। यह एक फुल-ऑन एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है, जिसकी कहानी डीएसपी सत्या वर्मा पर आधारित है। सत्या वर्मा, जो अब अपना नाम बदलकर बेबी जॉन रख चुके हैं,
और केरल में अपनी बेटी के साथ खुशी से जीवन जी रहे हैं। तभी उनका दुश्मन उनका पीछा करते हुए केरल पहुंच जाता है, जो एक राजनीतिक व्यक्ति है, जिसकी भूमिका में जैकी श्रॉफ हैं। इन्हीं सबके चलते बेबी जॉन को अपने पुराने रूप डीएसपी सत्या वर्मा में लौटना पड़ता है। अब सत्या का अतीत क्या है, क्यों ये माफिया उनके पीछे पड़े हैं, ये सब जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी।
लोगों को लग रहा है कि इस फिल्म को जियो स्टूडियोज बना रहा है, तो शायद ये जियो सिनेमा के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिले, पर ऐसा नहीं है। यह फिल्म आपको देखने को मिलेगी नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर।
जिसे पहले रेंटल बेस पर उपलब्ध कराया जाएगा, इसके बाद ओटीटी सब्सक्रिप्शन वाले प्लान में यह फिल्म देखने को मिल जाएगी। बात करें अगर इसकी रिलीज डेट की, तो यह आपको फरवरी 2025 के आखिरी हफ्ते में स्ट्रीम होती दिख सकती है।
बेबी जॉन कास्ट
बेबी जॉन की कास्ट की बात करें, तो वरुण धवन के साथ हमें इसमें वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ, कीर्ति सुरेश, राजपाल यादव और सान्या मल्होत्रा देखने को मिलेंगे। सलमान खान के कैमियो होने की वजह से लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार है।
और इसका कंफर्मेशन के ट्रेलर में कर दिया गया है कि फिल्म में सलमान खान होने वाले हैं और इनका एक्शन सीक्वेंस सीन को खुद एटली ने ही फिल्माया है। एटली की आने वाली फिल्म में भी सलमान खान मुख्य कलाकार के रूप में दिखाई देंगे।
अपनी आगामी फिल्म सिकंदर के बाद सलमान खान एटली के साथ काम करते दिख सकते हैं। अभी इस सलमान खान के साथ एटली द्वारा बनाई जाने वाली फिल्म का नाम हमारे सामने नहीं आया है।
READ MORE







