Paatal Lok Season 2 Release Date: पाताल लोक की वो तीन दुनिया,जिसमे इंसान नहीं कीड़े रहते है,कब होगा रिलीज़ पाताल लोक सीजन 2

Written by: Amir khan
Publish On: September 18, 2025 1:25 PM (IST)
prime video paatal lok season 2 release date

पाताल लोक का सीजन वन 15 मई 2020 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था। इस क्राइम थ्रिलर ड्रामे ने आते ही धूम मचा दी थी। इसकी स्टोरी तरुण तेजपाल द्वारा लिखी गई ‘द स्टोरी ऑफ माय असैसिन्स’ किताब से ली गई है। कब होगा रिलीज पाताल लोक का दूसरा सीजन, आइए जानते हैं।

पाताल लोक सीजन 2 का इंतज़ार

बहुत समय से दर्शकों को पाताल लोक के सीजन 2 का इंतज़ार था, अब फाइनली वह इंतज़ार खत्म होता दिखाई दे रहा है। पाताल लोक के हथोड़ा त्यागी और हाथी राम चौधरी की परफॉर्मेंस कुछ ऐसी थी, जो आज भी हमारे दिमाग से नहीं निकल पाई।

अब अमेज़न प्राइम वीडियो ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि पाताल लोक के हाथी राम चौधरी वापस आने वाले हैं। अब इस सीरीज का सीजन 2 हमें जल्द ही देखने को मिलेगा। वैसे तो इस सीरीज को जल्द ही रिलीज किया जाना था, पर शो के विवादास्पद होने की वजह से इसकी रिलीज टाइम में थोड़ी देरी हो गई।

पर अब फाइनली अमेज़न प्राइम वीडियो ने इस शो को रिलीज करने का निर्णय ले लिया है।

कब तक देखने को मिलेगा पाताल लोक का सीजन 2

पाताल लोक का सीजन 2 आपको इस आने वाले नए साल के तोहफे के रूप में मिलने वाला है। अभी तक की रिपोर्ट के अनुसार, यह शो आपको 2025 मार्च के महीने में देखने को मिल सकता है। जल्द ही हमें अमेज़न प्राइम की ओर से इसका टीजर देखने को मिलेगा। इसके टीजर ट्रेलर के साथ ही हमें इसकी रिलीज डेट की भी जानकारी दे दी जाएगी।

पाताल लोक के सीजन 2 का पोस्ट प्रोडक्शन वर्क पूरा कर लिया गया है। तब जल्द से जल्द इसे रिलीज करने की कोशिश की जाएगी।

कैसा है सीजन 2 का पोस्टर

एक खून टपकती छुरी, जयदीप अहलावत की आँखों की तरफ बढ़ती दिखाई दे रही है। पोस्टर में बहुत कुछ ज्यादा सीरीज के बारे में तो खुलासा नहीं किया गया है। पर ये बात पक्की है कि इस सीजन में हमें अभिषेक बनर्जी नहीं दिखाई देंगे, क्योंकि वह पहले सीजन में ही मर गए हैं। पर एक बात तो मानना पड़ेगा कि इसके सीजन वन की सफलता में अभिषेक बनर्जी का बड़ा हाथ था, तो इस बार हम इन्हें मिस करने वाले हैं।

अगर देखा जाए, तो जयदीप और अभिषेक को असली सफलता पाताल लोक से ही मिली थी। इसके बाद जयदीप अहलावत और अभिषेक बनर्जी की बैक टू बैक कई सारी सीरीज हमें ओटीटी पर देखने को मिली थीं। अब इंतज़ार करना होगा 2025 के फरवरी से मार्च तक, जब यह शो हमें प्राइम वीडियो पर देखने को मिले।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

1992 Review Hindi: एनिमल से कही जादा ब्रूटलिटी,जानिऍ इस सीरीज के बारे में

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment