Doctors Series Review: डॉक्टर्स जियो सिनेमा वेब सीरीज ब्रेकडाउन

Written by: Amir khan
Publish On: September 18, 2025 2:37 PM (IST)
Doctors jio cinema web series breakdown in hindi

जियो सिनेमा लेकर आ रहा है अपनी एक ओरिजिनल वेब सीरीज, जिसका नाम ‘डॉक्टर्स’ है। इसे 27 दिसंबर 2025 को रात 12 बजे रिलीज किया जाएगा। फिलहाल शो का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे देखकर इसकी कहानी का थोड़ा अंदाजा लग जाता है।

सीरीज के मुख्य किरदार में शरद केलकर नजर आएंगे, जिन्हें आपने कई मराठी और हिंदी फिल्मों में देखा होगा। साथ ही सहायक भूमिका में हर्ष छाया भी हैं, जिन्हें आपने इससे पहले सन 2023 में जियोहॉटस्टार पर आई वेब सीरीज ‘कोहरा’ में देखा होगा। आइए जानते हैं शो की कहानी और क्या है सीरीज में खास।

ट्रेलर ब्रेकडाउन

शो की कहानी मुंबई में स्थित एक बड़े मेडिकल सेंटर की है, जहां पर ईशान आहूजा (शरद केलकर) इसके संस्थापक हैं और इसे संचालित करते हैं। वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर नित्या (हर्ष छाया) भी इसी अस्पताल में इंटर्न के तौर पर आती हैं।

हालांकि नित्या की सोच ईशान के तौर-तरीकों से मेल नहीं खाती। साथ ही वे अपने भाई के साथ हुए एक दुखद हादसे के लिए ईशान को जिम्मेदार ठहराती हैं। लेकिन जैसे-जैसे यह दोनों एक साथ मिलकर काम करते हैं, वैसे-वैसे इन्हें समझ आता है कि यह दोनों ही एक-दूसरे के बारे में गलत सोचते हैं।

इससे उनके बीच किस तरह से नजदीकियां बढ़ती हैं और कैसे दो दुश्मन दोस्त बन जाते हैं। साथ ही शो में बहुत सारी दिलचस्प घटनाओं को भी दिखाया गया है, जिनसे डॉक्टर्स हर दिन गुजरते हैं। आगे की कहानी जानने के लिए आपको करना होगा इंतजार 27 दिसंबर 2025 का।

क्या है शो में खास

यह वेब सीरीज डॉक्टर प्रोफेशन में आए दिन आने वाली उन बड़ी-बड़ी परेशानियों को उजागर करती है, जिन्हें सिर्फ एक डॉक्टर ही समझ सकता है। इसे देखकर ऑडियंस डॉक्टर्स की लाइफ को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

कितने पार्ट होंगे रिलीज

आमतौर पर जियो सिनेमा पर आए सभी शोज को एक साथ पूरा रिलीज कर दिया जाता है। लेकिन इस वेब सीरीज के साथ ऐसा न किया जाए, क्योंकि जियो सिनेमा पर बहुत सारी फिल्में और वेब सीरीज लगातार रिलीज की जा रही हैं। इसे देखते हुए यह संभावित है कि इंगेजमेंट रेट बढ़ाए रखने के लिए इस वेब सीरीज को टुकड़ों में रिलीज किया जाए।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Paatal Lok Season 2 Release Date: पाताल लोक की वो तीन दुनिया,जिसमे इंसान नहीं कीड़े रहते है,कब होगा रिलीज़ पाताल लोक सीजन 2

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

2 thoughts on “Doctors Series Review: डॉक्टर्स जियो सिनेमा वेब सीरीज ब्रेकडाउन”

  1. Jaise Aapne Doctor Ki Trailer review Dala Hai VAise Hi Trailer Review Dala Kijiye Na
    hamesha Padta Hu Aapka REVIEW
    But Trailer Review Bahut Kam Aata Hai Aapka
    Meri Aap Se Request Hai Ke Please Trailer Review Dala Kijiye 🙏 Dhanya Vaad
    Vaise Aap Ek Achhe Blogger ho

Leave a Comment