फिल्म इंडस्ट्री के एक जाने-माने कलाकार, जिनका जन्म 14 दिसंबर 1924 को पेशावर में हुआ था, जिसके बाद अपने माता-पिता के साथ वो मुंबई चले आए थे, जहाँ उन्होंने 1935 में अपने करियर की पहली फिल्म “इंकलाब” में मात्र 10 साल की उम्र में काम किया था।
उसके बाद एक के बाद एक कई बेहतरीन फिल्में बॉलीवुड के नाम की, जिसमें प्रेम रोग, राम तेरी गंगा मैली, बूट पॉलिश, नसीब, सत्यम शिवम सुंदरम, मेरा नाम जोकर, कल आज और कल, सपनों का सौदागर, दिल ही तो है, एक दिल सौ अफसाने, मैं नशे में हूँ, फिर सुबह होगी जैसी फिल्में शामिल हैं।
राज कपूर की मृत्यु 2 जून 1988 को हुई थी, जिन्हें फिल्म इंडस्ट्री में राज साहब, द शोमैन, द ग्रेटेस्ट शोमैन ऑफ इंडियन सिनेमा, चार्ली चैपलिन आदि नामों से जाना जाता है।
राज कपूर के जीवन के रंगीन अफेयर्स की कहानी
राज कपूर, इंडस्ट्री के एक बेहतरीन अभिनेता और फिल्म निर्माता, जिनका जीवन खुद में ही इतने रंगों से भरा हुआ है, जिस पर अगर बनाई जाए, तो एक पूरी फिल्म बन सकती है।
राज कपूर का उनके साथ काम करने वाली कई अभिनेत्रियों के साथ ऐसे अफेयर्स रहे हैं, जिनकी वजह से खुद उनकी पत्नी कृष्णा राज और उनके बच्चों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उसके बाद भी हैरत की बात यह है,
कि राज कपूर की रंगीन फितरत में जरा सी भी कमी नहीं आई, और बात इतनी आगे बढ़ गई कि उनकी पत्नी कृष्णा राज को घर तक छोड़ना पड़ गया था।
राज कपूर का विवाह 1946 में हो गया था, जब वह मात्र 22 साल के थे, उसके बाद दोनों पांच बच्चों के माता-पिता बने, लेकिन राज कपूर जिस तरह का रंगीन मिजाज रखते थे, उसकी वजह से उनके शादीशुदा जीवन में भी कई अफेयर्स रहे। आइए जानते हैं राज कपूर के अफेयर्स के बारे में।
1- शादीशुदा राज कपूर से शादी के इरादे वाला प्यार करती थी ये अभिनेत्री
राज कपूर की शादी के बाद उनका पहला अफेयर फिल्म इंडस्ट्री की एक बहुत ही खूबसूरत अभिनेत्री नरगिस के साथ रहा है। पर्दे पर दिखने वाली इस खूबसूरत जोड़ी को फिल्म इंडस्ट्री में आइकॉनिक जोड़ी कहा जाता है, लेकिन कब यह पर्दे की जोड़ी के बीच प्यार का रिश्ता शुरू हो गया, इसका पता दोनों को नहीं चल पाया था।
लेकिन अनजाने में शुरू हुआ यह प्यार भरा रिश्ता पूरे 7 साल तक चला। इन दोनों ने एक साथ आरके बैनर तले बनी 16 फिल्मों में काम किया था।
नरगिस चाहती थीं कि राज कपूर अपनी बीवी कृष्णा राज को तलाक देकर उनसे शादी करें, लेकिन राज कपूर अपनी बीवी को भी छोड़ना नहीं चाहते थे, जिसकी वजह से इन दोनों के बीच प्यार का रिश्ता टूट गया, और आखिर में नरगिस ने सुनील दत्त के साथ शादी कर ली।
2- एक्ट्रेस, जिसने शादीशुदा राज कपूर से शादी नहीं की थी
शादीशुदा राज कपूर के वैजयंती माला के साथ अफेयर की खबरें थीं। इन दोनों का रिश्ता इतना चर्चित हुआ कि यह 60 के दशक का सबसे बड़ा अफेयर माना गया। हालांकि, यह दावा गलत है कि वैजयंती माला ने राज कपूर से चुपके से शादी कर ली थी।
जब कृष्णा राज को इस अफेयर का पता चला, तो उन्होंने गुस्से में कुछ समय के लिए घर छोड़ दिया था और मुंबई के होटल नटराज में बच्चों के साथ रुकी थीं। आपको बता दें कि इन दोनों का अफेयर 60 के दशक का सबसे चर्चित अफेयर रहा था।
3- जोकर में काम करते-करते शुरू हुआ था यह किस्सा
राज कपूर के करियर की बेस्ट और आइकॉनिक फिल्म मेरा नाम जोकर, जिसमें उनके साथ मुख्य भूमिका में पद्मिनी ने काम किया था, जो खुद एक बहुत ही बेहतरीन कलाकार थीं। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही पद्मिनी और राज कपूर के बीच अफेयर की खूब चर्चाएँ हुई थीं, लेकिन इन दोनों के बीच का रिश्ता बहुत ज्यादा समय तक नहीं टिका।
4- सत्यम शिवम सुंदरम की इस एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे राज कपूर
सत्यम शिवम सुंदरम अपने समय की एक बहुत ही कामयाब और यादगार फिल्म, जिसे 1978 में बनाया गया था, फिल्म के निर्देशक थे राज कपूर और इस फिल्म की हीरोइन थीं जीनत अमान। इन दोनों के बीच फिल्म की शूटिंग के दौरान खूब नजदीकियाँ बढ़ीं। जीनत अमान जैसी खूबसूरत अभिनेत्री के साथ प्यार में पड़ने से खुद को नहीं रोक पाए शादीशुदा राज कपूर।
एक बार राज कपूर के दोस्त देव आनंद ने जीनत अमान के लिए ताज होटल में पार्टी रखी थी, जिसमें इंडस्ट्री के और भी कई स्टार शामिल हुए। उस पार्टी में राज कपूर नशे की हालत में इतने ज्यादा धुत्त हो गए थे कि सबके सामने जीनत अमान को अपनी बाहों में भर लिया था। धीरे-धीरे दोनों के बीच का रिश्ता खत्म हो गया, और जीनत अमान ने भी एक्टर मज़हर खान के साथ शादी करके नया जीवन शुरू कर दिया था।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
रेखा ने राज कपूर के 100वें जन्मदिन पर दी भावुक श्रद्धांजलि: आँखों ही आँखों में कही अनकही बातें







