Novocaine Trailer: हॉलीवुड के दीवानों के लिए एक्शन पैक फिल्म।

Written by: Amir khan
Publish On: September 18, 2025 3:03 PM (IST)
Novocaine 2025 trailer breakdown in hindi

फिल्म ओपनहाइमर और द बॉयज़ जैसे शोज़ करने के बाद ‘जैक क्वैड’ लेकर आ गए हैं, अपनी नई फिल्म ‘नोवोकेन’ जिसका ट्रेलर 15 दिसंबर को रिलीज़ कर दिया गया है। जिसमें इनका साथ दे रहे हैं।

पैरामाउंट प्रोडक्शन स्टूडियो जो अपनी शानदार एक्शन फिल्मों को बनाने के लिए प्रसिद्ध है। हालांकि ट्रेलर को इंग्लिश में रिलीज़ किया गया है। पर फिल्मीड्रिप आपको बताएगा पूरी कहानी हिंदी में, आइए करते हैं फिल्म का ट्रेलर ब्रेकडाउन।

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म की स्टोरी नाथन केन (जैक क्वैड) पर मुख्य रूप से आधारित है जो पेशे से एक बैंक असिस्टेंट मैनेजर हैं। साथ ही ये एक शारीरिक बीमारी से जूझ रहे हैं जिसमें इन्हें चोट लगने पर दर्द नहीं होता। हाल ही में नाथन की गर्लफ्रेंड ‘अंबर मिथेंडर’ बनी है, जो इन्हीं के बैंक में काम करती है।

पर कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब इसी बैंक में कुछ लुटेरों द्वारा रॉबरी की घटना को अंजाम दिया जाता है। जिसमें वह बैंक लुटेरे पैसों के साथ-साथ सिक्योरिटी के रूप में नाथन की गर्लफ्रेंड को भी किडनैप करके ले जाते हैं।

अब कैसे हमारा हीरो नाथन अपनी नई गर्लफ्रेंड को किडनैपर्स के चंगुल से बचाएगा और इस बीच किन-किन खूंखार रास्तों से गुज़रेगा। यह सब जानने के लिए आपको देखनी होगी फिल्म।

फिल्म की रिलीज़ डेट

मूवी का पहला ट्रेलर 15 दिसंबर को रिलीज़ किया गया। जिसमें फिल्म की आधिकारिक रिलीज़ डेट की कोई भी पुष्टि नहीं की गई है, पर फिल्मीड्रिप के सोर्स अनुसार फिल्म नोवोकेन 14 मार्च 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ कर दी जाएगी।

किस तरह के दर्शकों के लिए है फिल्म

अगर आपने पैरामाउंट स्टूडियो की ओर से आई फिल्म टॉप गन, मिशन इम्पॉसिबल जैसी एक्शन पैक फिल्में देखी हैं, तो यह फिल्म सिर्फ आपके लिए है। जिसमें आपको एक्शन और थ्रिलर जैसे सभी एस्पेक्ट देखने को मिलेंगे।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Beast Game OTT Release Date: स्क्विड गेम से पहले इस दिन देखे बीस्ट गेम का बड़ा धमाका

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment