साल 2025 के खत्म होते-होते Zee5 ओटीटी प्लेटफॉर्म आपको डर और थ्रिल का ऐसा हैवी डोस देकर जाएगा, जिसे आप शायद साल 2025 की यादगार फिल्मों में एक मानेंगे। कल बीती रात 16 दिसंबर को 9 बजे फिल्म ‘खोज: परछाइयों के उस पार’ का ट्रेलर लॉन्च किया गया।
जिसके मुख्य किरदार में हमें ‘शारिब हाशमी’, जिन्हें आपने इससे पहले फिल्म विक्रम वेधा, मिशन मजनू और फाइटर में देखा होगा, और साथ ही ‘अनुप्रिया गोयनका’ भी नजर आ रही हैं, जिन्हें आपने इसी साल आई फिल्म ब्रेक द साइलेंस के मुख्य किरदार में देखा होगा।
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म का ट्रेलर देखने पर इसकी कहानी के बारे में थोड़ा अनुमान लगाया जा सकता है। जिसमें हमें एक ऐसे कपल मीरा खन्ना और वेद खन्ना नजर आ रहे हैं। जिनकी लाइफ में सब कुछ सही चल रहा था, और साथ ही इनकी एक बेटी भी है, पर अचानक से कहानी में ट्विस्ट तब आता है।
जब वेद को लगने लगता है, उसके साथ रह रही औरत उसकी बीवी नहीं बल्कि कोई और है। इसके बाद वह पुलिस का सहारा लेता है, और इन्वेस्टिगेशन शुरू होती है।
हालांकि एक सीन में इन दोनों कपल्स की बच्ची भी यह कंफर्म करती है कि मीरा ही उसकी मां है, हालांकि उसका पिता वेद इस बात को फिर भी सिरे से ठुकरा देता है। अब क्या है इस मिस्ट्री का राज, जिसे जानने के लिए आपको देखनी पड़ेगी फिल्म।
क्या है फिल्म की रिलीज डेट
Zee5 की इस रोमांच से भरी यूनीक कॉन्सेप्ट पर बनी फिल्म को 27 दिसंबर के दिन रिलीज कर दिया जाएगा। क्योंकि यह Zee5 की ओरिजिनल फिल्म है, यानी इसे इन्होंने खुद के प्रोडक्शन हाउस में प्रोड्यूस किया है। जिस कारण से फिल्म की क्वालिटी में किसी भी प्रकार का समझौता देखने को नहीं मिलेगा।
क्या यह फिल्म एक रीमेक है
सन 1989 में आई मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म ‘खोज’ जिसके मुख्य किरदार में नसीरुद्दीन शाह, ऋषि कपूर और किमी काटकर जैसे किरदार देखने को मिले थे। ऋषि कपूर की इस फिल्म की कहानी कुछ इस प्रकार थी, जिसमें उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते वे अपनी बीवी की हत्या कर देते हैं।
जिसका पता लगाने एक सीआईडी ऑफिसर आती है, जिसकी शक्ल हुबहू ऋषि कपूर की मरी हुई बीवी जैसी दिखाई देती है। कुछ इसी तरह की स्टोरी 27 दिसंबर को Zee5 की आने वाली फिल्म खोज की भी लग रही है। हालांकि फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यह सिर्फ फिल्मीडीप का मात्र एक अनुमान है।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
एक वेडिंग फोटोग्राफर, जिसकी अपनी ही वेडिंग फोटोग्राफी बनी प्यार की दुश्मन, देखिये दिलचस्प कहानी







