Sikandar Will Kiara Be The Mrs Sikandar

Written by: Amir khan
Publish On: October 2, 2024 9:27 PM (IST)
Sikandar Will Kiara Be The Mrs Sikandar

सलमान खान की हीरोइन बनने जा रही है कबीर सिंह की हीरोइन,गजनी डायरेक्टर मुर्गादोस के साथ

Sikandar Will Kiara Be The Mrs. Sikandar:फिल्म इंडस्ट्री के सभी बड़े बड़े नाम एक साथ आने को तैयार है चाहे वो इंडस्ट्री के दबंग भाईजान हों या फिर बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्म गजनी के डायरेक्टर ए आर मुर्गादोस, जिस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर धमाल मचा दिया था ए आर मुर्गादोस के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने साल 2008 में बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म का नया रिकॉर्ड बनाया था।

उस समय की सबसे जादा कमाई करने वाली फिल्म जिसने ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म होने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था जिसका बजट था 65 करोड़ का औऱ इस रिकॉर्ड को तोड़ा था आमिर खान की ही 2009 में आयी फिल्म 3 इडियट्स ने जिसके निर्देशक थे राजकुमार हिरानी औऱ फिल्म का बजट था 55 करोड़ ये फिल्म भी बॉक्सऑफिस पर सफल साबित हुई थी मक्रेस को अच्छा खासा मुनाफा देने के बाद।


इन्ही सफल फिल्मों के मेकर्स दर्शकों के लिए औऱ एक बेहतरीन फिल्म सुपरस्टार सलमान खान के साथ लेकर आरहे है जो साल 2025 की ईद में रिलीज की जाएगी। खुद सलमान खान ने इस फिल्म का अनाउंसमेंट किया था जिसके डायरेक्टर ए आर मुर्गादोस होने वाले है औऱ फिल्म के निर्माता है साजिद नदिआडवाला।

फिल्म का अनाउंसमेंट होने के बाद ए आर मुर्गादोस के ऑफिस से बहार आते हुए किआरा आडवाणी को देखा गया है औऱ तब से फैन्स इस बात को लेकर काफी उत्साहित है कि क्या सलमान खान की आने वाली फिल्म सिकंदर में मिसेज सिकंदर की तरह किआरा नज़र आने वाली है? अभी कोई ऑफिसियल पुष्टि तो नहीं हुई है इस बात की लेकिन किआरा का मुर्गादोस के ऑफिस के चक़्कर लगाना इसी बात की तरफ इशारा करता है।

ईद 2024 में की सलमान खान ने अपनी ईद 2025 में आने वाली फिल्म की घोषणा –

सलमान खान बॉलीवुड के बजरंगी भाईजान जो हर ईद पर अपने फैन्स के लिए एक बेहतरीन फिल्म का तोहफा लेकर आते है इदी के तौर पर लेकिन इस बार सलमान खान की कोई फिल्म ईद पर रिलीज नहीं हों पाई। सलमान खान ईद पर अपने फैन्स का दिल छोटा नहीं कर सकते थे उन्होंने इस ईद पर, आने वाली ईद में रिलीज होने वाली फिल्म का अनाउंसमेंट करके एक बेशकीमती तोहफा फैन्स को दिया है जिसके लिए फैन्स का इंतज़ार करना मुश्किल हो रहा है औऱ इससे भी जादा किआरा अडवाणी का इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट लीड रोल करना औऱ भी जादा इंट्रेस्टिंग बना रहा है।

सलमान खान का किआरा और ए आर मुर्गादोस के साथ पहली बार होगा कॉलेबोरेशन –

कबीर सिंह फिल्म जो संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म थी, और इस फिल्म में किआरा अडवाणी के साथ शाहिद कपूर एक अनोखी प्रेमकहानी के साथ नज़र आये थे और इस फिल्म ने भी खूब कामयाबी हासिल की थी। इसी सुपरहिटफ़िल्म की हीरोइन अब पहली बार सलमान खान के साथ नज़र आएंगी जिसकी खबर से ही लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ गयी है। इसी के साथ ए आर मुर्गादोस जिन्होंने कई साउथ की हिट फिल्मों के साथ साथ बॉलीवुड में भी हॉलिडे,गजनी, सरकार, थपक्की जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन किया है और सलमान खान की फिल्म जय हों की स्क्रिप्ट भी लिखी है अब पहली बार सलमान खान के साथ अपनी ही लिखी स्क्रिप्ट के साथ फिल्म का निर्देशन करेंगे।

साजिद नदिआडवाला के बैनर नदिआडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के द्वारा इस फिल्म को बनाया जायेगा और ये फिल्म सलमान खान की ये फिल्म फैन्स के लिए मोस्ट अवेटेड फिल्म बन गयी है।

सलमान खान लगातार 10 सालों से ईद पर फैन्स के लिए लेकर आ रहे थे फ़िल्में , जिसपर कोविड 19 के चलते लगी रोक –

फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान की एक अलग पहचान बनी हुई है और इनके दीवानों की एक लम्बी लिस्ट है जो इनके अभिनय के डाई हार्ट फैन है और सलमान खान भी अपने फैन्स को ख़ुशी करने के लिए हर ईद पर तोहफे के तौर पर एक फिल्म लेकर आते थे। ये सिलसिला साल 2009 में वांटेड फिल्म से शुरू हुआ था जो लगातार 10 सालों तक चला लेकिन 2020 से इस पर कोविड 19 के चलते रोक लग गयी जब पूरी दुनिया महामारी से जूझ रही थी।आइये जानते है सलमान खान की ईद पर रिलीज हुई अब तक की फिल्मों के नाम –


वांटेड 2009
दबंग 2010
बॉडीगार्ड 2011
एक था टाइगर 2012
किक 2014
बजरंगी भाईजान 2015
सुल्तान 2016
ट्यूबलाइट 2017
रेस 3 2018
भारत 2019


इसी सिलसिले को फिरसे शुरू करने के लिए सलमान खान ने एक बार फिर अपनी बहुत बड़ी फिल्म सिकंदर का अनाउंसमेंट कर दिया है जो आने वाली ईद पर फैन्स के लिए एक बड़ा तोहफा होगा।

flop movies of superstar,सुपरस्टार की फ्लॉप फिल्मे

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Leave a Comment