सलमान को दी अंबानी ने पार्टी एक झटके में किये इतने करोड़ो खर्च

Written by: Amir khan
Publish On: September 20, 2025 10:52 PM (IST)
salman khan birthday party by ambani

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान आजकल अपनी आगामी फिल्म सिकंदर के लिए काफी चर्चाओं में हैं इसी के साथ बीते 27 दिसंबर को सलमान खान का 59वां जन्मदिन था इस मौके पर अपने फैंस के द्वारा सलमान खान को खूब सारी बधाइयां मिलीं।

साथ ही अंबानी परिवार ने जामनगर में सलमान खान के लिए एक बहुत ही आलीशान बर्थडे पार्टी का इंतजाम किया था जिसमें मुकेश अंबानी के साथ उनकी पत्नी नीता अंबानी और कई बड़े स्टार शामिल थे।

भांजी आयत को गोद में लेकर काटा केक

इस सेलिब्रेशन की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जहां सलमान खान अपनी भांजी आयत को गोद में लिए चार मंजिला केक को काटते नजर आए, चारों तरफ तालियों की गूंज थी और साथ ही यह गाना बज रहा था “बार-बार यह दिन आए तुम जियो हजारों साल”

उनके इस जश्न में उनकी बहन अर्पिता और बहनोई आयुष शर्मा भी शामिल थे। सलमान खान की भांजी आयत शर्मा का बर्थडे भी उसी दिन होता है जिस दिन सलमान खान का बर्थडे होता है इसलिए वह हर साल अपनी भांजी के साथ ही केक काटते नजर आते हैं, इस बार भी उनके 59वें जन्मदिन पर आयत उनके साथ थी।

अंबानी ने खर्च किए करोड़ों रुपए

सलमान खान अंबानी फैमिली के फैमिली स्टार जैसे हैं, वह अंबानी के हर फंक्शन में शामिल होते हैं, इस बार मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने मिलकर सलमान खान को एक बड़ा सरप्राइज दिया उन्होंने अपने होमटाउन जामनगर में 28 दिसंबर को सलमान खान की बर्थडे पार्टी रखी इस पार्टी में अंबानी ने करोड़ों रुपए खर्च किए ।

साथ ही जमकर आतिशबाजी भी हुई, इस बर्थडे पार्टी में रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख भी शामिल थी, 27 दिसंबर को सल्लू भाई ने अपने परिवार के साथ जश्न मनाया और उसके बाद वह जामनगर के लिए निकल गए।

इसी के साथ सलमान खान ने अपना फेमस सोंग “ओ ओ जाने जाना ” परफॉर्म किया वह वीडियो में यह गाना गाते हुए काफी ज्यादा एनर्जेटिक और खुश नजर आ रहे थे

अपनी बर्थडे पर सलमान ने दिए फैंस को तोहफा

सलमान खान का जन्मदिन 27 दिसंबर को होता है और वह हर साल अपने जन्मदिन पर अपने फैंस को तोहफे देते हैं, और इस बार सलमान खान ने अपने जन्मदिन पर फैंस को अपनी आगामी फिल्म सिकंदर तोहफे में दी है

हालांकि इस फिल्म का टीजर वह खुद की बर्थडे वाले दिन 27 दिसंबर को अपने फैंस को देना चाहते थे पर 26 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मृत्यु की वजह से फिल्म का टीजर 28 दिसंबर की शाम 4:00 बजे रिलीज किया गया जिसे देखने के बाद फैंस के चेहरे पर मुस्कुराहट थी।सलमान खान की फिल्म सिकंदर का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं जो ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

The Pickle Factory Review: देहरादून के खूबसूरत नजारों के साथ,फ्री में देखे यह खूबसूरत वेबसिरिज

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Leave a Comment