जब से अमेज़न ने एमएक्स प्लेयर को खरीदा है, तब से मानो एमएक्स प्लेयर के भीतर एक नया जोश आ गया है। जिसमें एक के बाद एक बंदूक की गोलियों की तरह, इस पर वेब सीरीज़ आती चली जा रही हैं।
साथ ही एमएक्स प्लेयर एक स्ट्रैटेजी के तहत आगे बढ़ रहा है। जिसमें सभी शो यूथ यानी यंग जेनरेशन को टारगेट करके ही बनाए जा रहे हैं। इसी के चलते अभी-अभी यानी 20 दिसंबर 2024 को अमेज़न एमएक्स प्लेयर की आने वाली वेब सीरीज़ ‘पार्टी टिल डाई’ का ट्रेलर रिलीज़ किया गया। जिसे देखने पर शो की कहानी मर्डर मिस्ट्री पर आधारित लग रही है।
‘पार्टी टिल डाई’ स्टोरी
शो के मुख्य किरदार में ‘अवनीत कौर’ दिखाई दे रही हैं। जिन्हें आपने साल 2023 में आई नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म टिक्कू वेड्स शेरू में हीरोइन के अवतार में देखा होगा। शो की कहानी पर आएं तो इसमें एक टीनएज ग्रुप को दिखाया गया है, जिनमें 6 से 7 दोस्त शामिल हैं।
जो कि एक प्राइवेट फार्म हाउस में पार्टी ऑर्गनाइज़ करते हैं। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब देखने को मिलता है, जब इन्हीं में से इनके एक दोस्त का मर्डर हो जाता है। जिसकी खबर पुलिस को देने की बजाय सभी कोशिश करते हैं, लाश को छुपाने की। अब क्या यह सभी लाश को छुपा पाते हैं या फिर पुलिस के हत्थे चढ़ जाते हैं। कौन है इस मर्डर के पीछे, यह सब जानने के लिए आपको देखनी होगी वेब सीरीज़।
शो की यूनिकनेस
जैसा कि आप जानते हैं, यह एमएक्स प्लेयर यानी अमेज़न की वेब सीरीज़ है। जिस कारण शो की प्रोडक्शन क्वालिटी जबरदस्त है। साथ ही कहानी में दिखाया गया माहौल भी वीआईपी है, जिसे देखकर आप इसके किरदारों से कनेक्ट कर पाएंगे।
क्या आपके समय को डिज़र्व करती है
इससे पहले आपने इसी कॉन्सेप्ट पर बनी सैकड़ों फिल्में देखी होंगी, साथ ही बहुत सारे क्राइम शो भी इसी कहानी पर बने दिख जाते हैं। जिसे देखते हुए एमएक्स प्लेयर का यह दांव कुछ खास नहीं लगता। हालांकि रिलीज़ से पहले शो के बारे में ज़्यादा कहना ठीक नहीं होगा। यह वेब सीरीज़ 24 दिसंबर 2024 को रिलीज़ हो रही है। जैसे ही कोई नई जानकारी आएगी, सबसे पहले हमारी वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी जाएगी।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
यो यो हनी सिंह: फेमस, एक इमोशनल और प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री का रिव्यू







