अभिमन्यु के प्यार में तारा हुई दीवानी,कैसे पूरा होगा इंतकाम?

Written by: Arslan
Publish On: September 21, 2025 1:26 PM (IST)
Gunaah 2 Episode 9

आज शुक्रवार 3 जनवरी 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर ‘गुनाह सीजन 2’ को रिलीज किया गया। जिसका पहला सीजन 2024 के जून महीने में देखने को मिला था, जिसे अधूरी कहानी पर ही खत्म कर दिया गया था और अब फाइनली उस अधूरी कहानी को पूरा करने गुनाह सीजन 2 आ गया है। जिसमें अब शिवा, तारा से अपना इंतकाम लेगा।

आठवें एपिसोड का अंत

एपिसोड 8 को वहीं से खत्म किया गया है जहां पर अब तारा पूरी तरह से अभिमन्यु के प्यार में दीवानी हो चुकी है और किसी भी हालत में अभिमन्यु का साथ चाहती है। इसी सीन में इन दोनों के बीच एक ज़ोरदार किस भी देखने को मिलता है। तो वहीं दूसरी ओर तारा के पार्टनर ‘माइकल’ और ‘जेके’ आपस में ही भिड़ते हुए दिखाई देते हैं।

गुनाह सीज़न 2 एपिसोड 9 रिलीज़ डेट

जिस प्रकार से जियोहॉटस्टार अपनी सभी वेब सीरीज के एपिसोड्स को एक साथ रिलीज नहीं करता, उसी प्रकार इस बार भी गुनाह सीजन 2 के सभी एपिसोड जियोहॉटस्टार नहीं लेकर आया है, फिलहाल इसके सिर्फ 8 एपिसोड्स को लाइव कर दिया गया। फिल्मीड्रिप का अनुमान है कि शो के अगले 4 एपिसोड्स को 10 जनवरी 2025 को रिलीज किया जाएगा। यह ठीक उसी प्रकार है जिस तरह से ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ के एपिसोड्स को कड़ियों में लाया गया था।

वेब सिरीज़ की जान

गुनाह में जिस तरह की एक्टिंग ‘सुरभि ज्योति’ ने की है वह सराहनीय है। हालांकि इससे पहले भी सुरभि ‘ज़ी टीवी’ के फेमस शो ‘कुबूल है’ में मुख्य किरदार निभा चुकी हैं, ठीक उसके उलट रोल करती गुनाह में नज़र आती है जो कि एक नेगेटिव रोल है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

All We Imagine As Light Review: कान्स फिल्म फेस्टिवल की अवॉर्ड विनिंग फिल्म

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

2 thoughts on “अभिमन्यु के प्यार में तारा हुई दीवानी,कैसे पूरा होगा इंतकाम?”

Leave a Comment