होशियार सिंह
सतिंदर सरताज और सिमी चहल की फिल्म होशियार सिंह, जिसका निर्माण उदय प्रताप सिंह कर रहे हैं और इसे लिखा है जगदीप सिंह वारिंग ने, 7 फरवरी, 2025 को सभी सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसके ट्रेलर के साथ ही इसका एक गाना भी यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है, जो सतिंदर सरताज की आवाज में गाया गया है। इस फिल्म की रिलीज से पहले ही चौपाल टीवी ने इसके ओटीटी राइट्स हासिल कर लिए हैं, और अब यह सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद आपको चौपाल टीवी के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी।
इल्ति
यह फिल्म जगजीत सिंधु और तानिया की एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें आपको कॉमेडी के रूप में पाषाण काल की झलक देखने को मिलेगी। यह फिल्म एक फ्रेश कंटेंट पर बनाई जा रही है, जहां पर हमें हंसी-मजाक के साथ एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया जाता है। प्यार, बलिदान, दुख-सुख की यह एक दिल को छू लेने वाली कहानी है। इसकी रिलीज डेट कंफर्म कर दी गई है। आप इसे 14 फरवरी, 2025 को वेलेंटाइन डे के दिन सिनेमाघरों में देख सकते हैं। फिल्म की बढ़ती हाइप को देखकर इसके ओटीटी राइट्स पहले ही एक्वायर कर लिए गए हैं। यह आपको रिलीज के बाद चौपाल टीवी के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी।
अकाल
गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म “अकाल” पंजाब के सच्चे योद्धाओं पर आधारित है, जिसका संकेत इसके रिलीज किए गए पोस्टर से स्पष्ट रूप से मिलता है। इसमें हमें निमरत खुराना, गुरप्रीत घुग्गी और प्रिंस कंवलजीत जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। फिल्म का संगीत बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है, जिससे यह उम्मीद की जा रही है कि इसके सभी गाने बहुत ही प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके टीजर को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है, जिसे दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। फिल्म की कहानी गिप्पी ग्रेवाल द्वारा लिखी गई है। अकाल की रिलीज डेट कंफर्म कर दी गई है, इसे 10 अप्रैल, 2025 से सभी सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह 2025 की सबसे महंगी पंजाबी फिल्म होने वाली है। इस साल के सबसे महंगे ओटीटी राइट्स अकाल फिल्म के ही बिके हैं। इस फिल्म को आप सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद चौपाल टीवी के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे।
READ MORE







