आज हम बात करेंगे इंडियन सिनेमा के ऐसे एक्टर की, जिसने बॉलीवुड में ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी। अपने फिल्मी करियर में 150 से भी ज्यादा फिल्में करने वाले अभिनेता सईद जाफरी का आज जन्मदिन है।
उनका जन्म 8 जनवरी 1929 में पंजाब में हुआ, उस समय ब्रिटिश हुकूमत थी। हालांकि आज वो हमारे बीच नहीं हैं, पर उनके जन्मदिन के मौके पर आज उनके जीवन की उपलब्धियों के बारे में बात करते हैं।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में है नाम दर्ज
सईद जाफरी 80 और 90 के दशक के जाने-माने अभिनेता थे। उनकी एक्टिंग दिल को छू जाती थी। सईद ने बॉलीवुड के साथ-साथ कई ब्रिटिश और अमेरिकी फिल्मों में काम किया। थिएटर से एक्टिंग की शुरुआत करने वाले सईद ने ब्रिटिश फिल्मों जैसे माय ब्यूटीफुल लॉन्ड्रेट, द ज्वेल इन द क्राउन, तंदूरी नाइट्स जैसी फिल्में की और अपने अभिनय की छाप छोड़ी। यही नहीं, सईद पहले भारतीय अभिनेता थे, जिन्होंने सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय फिल्में कीं, इसलिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज किया गया।
इसके अलावा, सईद जाफरी ने 1977 की फिल्म शतरंज के खिलाड़ी से बॉलीवुड डेब्यू किया, जिसमें सईद ने मिर्जा सज्जाद अली का किरदार निभाया और उनकी एक्टिंग को खूब सराहना मिली। साथ ही, इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड भी मिला।
बॉलीवुड में सईद ने राम तेरी गंगा मैली, महेंदी, रजा की आएगी बारात, हिना जैसी कई फिल्मों में अपने हुनर का जलवा बिखेरा।
कियारा आडवाणी से है खास रिश्ता
बताया जाता है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी से सईद का खास रिश्ता है। कियारा आडवाणी सईद जाफरी के भाई हमीद की पहली पत्नी की पोती हैं। कियारा इस समय बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस में से एक हैं और बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की पत्नी हैं।
इन भाषाओं में थे माहिर
सईद जाफरी कमाल के दिग्गज अभिनेता होने के साथ-साथ बहुत खूबसूरती से उर्दू बोला करते थे। उनकी उर्दू की झलक 1991 में आई हिना मूवी में दिखाई दी, जिसे सुनकर उनकी जमकर तारीफ की गई थी। और यही नहीं, वह फर्राटेदार अंग्रेजी बोला करते थे।
इन्होंने 1941 में मसूरी के विनबर्ग एलन स्कूल में दाखिला लिया, जिससे उनकी अंग्रेजी बहुत जबरदस्त हो गई। साथ ही उनका अंग्रेजी बोलने का अंदाज भी काफी अलग और शानदार था।
READ MORE







