एटली के निर्देशन में बनी गौरी खान की फिल्म जवान शाहरुख खान के करियर की सबसे बड़ी फिल्म है। 300 करोड़ की बनी इस मूवी ने बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर 1148 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
2 घंटे 49 मिनट की यह फिल्म एटली के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में शुमार हुई। जो शाहरुख खान की पठान के बाद 2023 की दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी,जिसे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी माना गया। यही कारण था कि फिल्म को 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में नामांकित किया गया।
जिसमें इसे कई कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले। वैसे तो इसका ज़ी सिनेमा पर टीवी प्रीमियर पहले ही किया जा चुका है पर अब जो खबर निकलकर सामने आ रही है वह शाहरुख के फैंस के लिए और भी उत्साहित करने वाली है। क्योंकि शाहरुख के फैंस को अब जवान फिल्म जी अनमोल के डीडी फ्री डिश पर देखने को मिल जाएगी। डीडी फ्री डिश के सभी उपभोक्ताओं को जवान फिल्म का मजा फ्री में जी अनमोल पर देखने को मिलेगा।
शाहरुख खान की फिल्म जवान को 26 जनवरी शाम 7:30 बजे जी अनमोल टीवी चैनल पर प्रीमियर कर दिया जाएगा। जिसकी ऑफिशियल कन्फर्मेशन जी अनमोल की ओर से भी दे दी गई है। जी अनमोल डीडी फ्री डिश पर मुफ्त में उपलब्ध कराया जा रहा है जहां पर हमें हिंदी के साथ-साथ साउथ की भी कई ड्रामा थ्रिलिंग फिल्में देखने को मिलती हैं।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Sorgavaasal Movie Review: ऐसा खतरनाक थ्रिलर, बच्चों के साथ देखने की ना करें भूल







