17 जनवरी 2025 को रिलीज़ हुई फिल्म आज़ाद जो अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी है इस फिल्म में बॉलीवुड किड्स ने डेब्यू किया है जिसमे एक तरफ अजय देवगन के भतीजे आमन देवगन है वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी रशा थडानी नज़र आ रही है
फिल्म को सिनेमाघर में पॉज़िटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है पर जो लोग सिनेमाघर तक जाने में असमर्थ है उनके लिए खुशखबरी है यह फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज़ होने वाली है जिसे आप घर बैठे देख सकते हैं।
आज़ाद बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आमन देवगन और रशा थडानी की फ़िल्म आज़ाद जिसमे बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन और डायना पेंटी भी नज़र आ रहे हैं फ़िल्म काफ़ी दिनों से चर्चा में थी और दर्शकों को यह उम्मीद थी कि यह फिल्म अपने रिलीज़ के पहले ही दिन काफी अच्छी खासी कमाई करने वाली है,
फिल्म को पॉज़िटिव रिस्पॉन्स मिलने के बावजूद अपने रिलीज़ के पहले दिन केवल 1.50 करोड़ का कलेक्शन करती ही नज़र आई कहीं ना कहीं इसकी वजह कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ भी है दोनों ही फिल्म एक ही दिन पर रिलीज़ हुई है और इस क्लैश की वजह से आज़ाद के कलेक्शन में थोड़ी कमी नज़र आई उम्मीद है यह फिल्म रिलीज़ के दूसरे तीसरे दिन अच्छा कलेक्शन कर पाए।
फिल्म की जबरदस्त कास्ट
बात करें फिल्म की कास्टिंग की तो इस फिल्म में मेन लीड रोल में अजय देवगन के भतीजे आमन देवगन इस फिल्म से डेब्यू करने वाले हैं साथ ही रवीना टंडन की बेटी रशा थडानी ने भी कमर कस ली है इसके अलावा फिल्म में बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन,डायना पेंटी, मोहित मलिक और पियूष मिश्रा जैसे कलाकार भी शामिल हैं।
कब आ रही हैं ओटीटी पर
फ़िल्म 17 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं पर जो लोग सिनेमाघर जाने में असमर्थ हैं उनके लिए खुशखबरी हैं यह फ़िल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर आने वाली हैं, बात करें रिलीज़ डेट की तो यह फ़िल्म फरवरी के पहले हफ्ते में ओटीटी पर दर्शन देगी।
जानवर और इंसान के बीच प्यार
फ़िल्म की कहानी में एक घोड़े और लड़के के प्यार को दर्शाया हैं, इससे पहले भी जानवर और इंसान के बीच प्यार में बनी फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ दर्शकों को काफी पसंद आई थी और बहुत समय बाद अभिषेक कपूर कुछ ऐसे ही कॉन्सेप्ट पर फिल्म लेकर आए हैं फिल्म की कहानी 1920 के दौर की दिखाई गई है
जहां घोड़ो का दौर है और घुड़ सवारी के लोग शौकीन हैं,ऐसे में गोविंद जो जमीदारों के घोड़े की देखभाल करता है वह यह सपना देखता है कि उसका खुद का भी एक घोड़ा हो फिर उसका पाला पड़ता है कैसे घोड़े से जो अपने ऊपर उसे बैठने ही नहीं देता गोविंद की काफी ज्यादा कोशिश के बाद कुछ ऐसा दिखाया गया है जिसे देखकर आपको काफी मजा आएगा।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Kobali Trailer: मौत का खूनी खेल,क्या आप के बस की बात है कोबाली को देखना।







