जियो हॉटस्टार पर प्यार और धोखे की कहानी पर बेस्ड बीते दिनों कई सारी सीरीज़ रिलीज़ की गई इन्हीं सबके बीच हॉटस्टार ने अपनी एक तेलुगु वेब सीरीज़ ‘कोबाली’ को रिलीज़ करने का इशारा दिया है, जिसका पहला ट्रेलर 17 जनवरी के दिन रिलीज़ कर दिया गया है।
जिसके मुख्य किरदार में रवि प्रकाश, रेवंथ लेवाका नज़र आते हैं,बॉलीवुड डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा के असिस्टेंट के रूप में भी रेवंथ काम कर चुके हैं। शो की कहानी पूरी तरह से वायलेंस और एक्शन पर बेस्ड है। आइए जानते हैं क्या है शो की कहानी और कब होगा रिलीज़।
कहानी ब्रेकडाउन
कहानी मुख्य रूप से गांव पर फोकस करती है जिसमें दो परिवारों के बीच जातीय युद्ध दिखाया गया है,जिसमें हमें खूब सारा एक्शन और ड्रामा देखने को मिलेगा,जिसका बैकग्राउंड म्यूजिक गौरा हरी ने दिया है जोकि सुनने में काफी डेंजर है। कहानी पूरी तरह से अपने ब्रूटल दृश्यों से भरी हुई है,जिन्हें देख कर दर्शक खूब इंजॉय कर सकेंगे।
रिलीज़ डेट
इसके पहले ट्रेलर के साथ ही शो की रिलीज़ डेट को भी ज़ाहिर कर दिया गया है,जिसमें यह शो हमें 4 फरवरी से जियो हॉटस्टार पर देखने को मिल जाएगा। हालांकि फ़िलहाल इसके शुरुआती फेज़ में कितने पार्ट रिलीज़ होंगे इस बात की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं दी गई।पर जिस तरह से हॉटस्टार का इतिहास रहा है,उसे देखते हुए शो के सभी पार्ट एक साथ नहीं लाए जाएंगे।
किस तरह की ऑडियंस के लिए है सुटिबल
अगर आप वायलेंस फिल्में और शोज़ देखना पसंद करते हैं,तो यह सीरीज़ आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन के रूप में साबित होगी।हालांकि नॉर्मली हॉटस्टार इस तरह के मार काट वाले शोज़ को अपने प्लेटफॉर्म पर लेकर नहीं आता ,पर जिस तरह से कोबाली को लाने का निर्णय लिया है,वह देखने वाली बात होगी,क्योंकि इसकी भाषा सिर्फ़ तेलुगु नहीं बल्कि हिंदी भी है।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Kangana Ranaut Emergency OTT: क्या इमरजेंसी ओटीटी पर करेगी धमाल जानिये कंगना की फिल्म की पूरी कहानी







