Kangana Ranaut Emergency OTT: क्या इमरजेंसी ओटीटी पर करेगी धमाल जानिये कंगना की फिल्म की पूरी कहानी

Written by: Amir khan
Publish On: September 24, 2025 11:40 AM (IST)
kangana ranaut emergency ott platform

25 करोड़ के बजट में बनी कंगना रनौत की इमरजेंसी फिल्म को 17 जनवरी 2025 सिनेमाघरों में रिलीज़ कर दिया गया है। इमरजेंसी ने अपने पहले दिन पर बॉक्स ऑफिस पर 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया जो की निराशाजनक है।

पहले दिन के कलेक्शन को देखते हुए ऐसा लग रहा है,कि यह आपने बजट को भी रिकवर नहीं कर पाएगी। यह इंदिरा गांधी के के जीवन पर आधारित है जो अपने कुछ सेंसिटिव मुद्दों को दिखाने की वजह से पंजाब में पूरी तरह से बैन कर दी गयी है।

फिल्म को देखकर ऐसा लगता है कि यह अपने नाम की तरह इमरजेंसी पर फोकस करने की बजाय इंदिरा गांधी की असल जिंदगी पर फोकस करती है। इसके कलेक्शन को देखकर लग रहा है कि लोग इसे सिनेमा घर से ज्यादा ओटीटी पर देखना पसंद करेंगे।

आइये जानते हैं किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कंगना रनौत की इमरजेंसी फिल्म को रिलीज़ किया जाना है। फिल्म का कलेक्शन चाहे जो भी हो पर यहाँ कंगना रनौत की एक्टिंग की काफी तारीफें की जा रही है।

इमरजेंसी ओटीटी प्लेटफॉर्म

इमरजेंसी के ओटीटी सैटेलाइट राइट रिलीज़ से पहले ही सेल हो चुके हैं। इसके ओटीटी राइट नेटफ्लिक्स के पास है और सेटलाइट पार्टनर ज़ी सिनेमा के पास है। आजाद के जैसा ही इमरजेंसी को भी नेटफ्लिक्स पर ही उपलब्ध कराई जाएगी। कंगना रनौत की इमरजेंसी फिल्म मार्च माह में नेटफ्लिक्स पर देखने को मिल जाएगी।

कैसी है फिल्म

बहुत परेशानियों के बाद कंगना रनौत की इमरजेंसी फिल्म को सिनेमाघर में उतार दी गयी है। इमरजेंसी को जिस तरह से बिना प्रमोशन करें रिलीज़ किया गया है बहुत से लोगों को यह पता ही नहीं है कि या कंगना रनौत की फिल्म है।यही सबसे बड़ी वजह है कि इसने अपने पहले दिन का कलेक्शन सिर्फ ढाई करोड़ रुपए का किया है।

यह अपने नाम की तरह इमरजेंसी के मुद्दे पर फोकस करने की जगह इंदिरा गांधी की जिंदगी पर फोकस करती दिखती है इंदिरा गांधी का अपने परिवार दोस्तों और राजनीतिज्ञों से किस तरह के संबंध थे इन सब चीजों को फिल्म में डिटेल में दिखाया गया है। कहानी किसी भी कम्युनिटी को टारगेट नहीं करती है न ही किसी न ही किसी प्रकार हेट्स प्रोपेगेंडा फैलाती है।

इमरजेंसी की पूरी कहानी में असल चीजों को असल तरह से ही दिखाने की कोशिश की गई है कंगना का परफॉर्मेंस पूरी फिल्म में बहुत ही शानदार है इन्होंने बहुत अच्छे से इंदिरा गांधी के कैरेक्टर को पकड़ा है यहां न ही इंदिरा गांधी की छवि को खराब करने की कोशिश की गई है और ना ही उसे बहुत बड़ा चढ़ा कर दिखाया गया है एक संतुलन बनाकर पूरी कहानी आगे बढ़ती है जिसका स्क्रीन प्ले काफी टाइट है।

फिल्म का डायरेक्शन कंगना रनौत ने किया है अगर कंगना रनौत की जगह कोई और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का डायरेक्टर इसे बनाता तो यह और भी इम्पेक्ट फुल बनकर दर्शको के बीच अपनी जगह बना सकती थी ।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Unstoppable Hindi Review: एक पैर पर जन्मे रेसलर की कहानी जिसने दुनिया को चौंका दिया

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment