Wolf Man Movie Review: आदमखोर भेड़िए की कहानी,जिसके चंगुल में फंसी उसी की फैमिली।

Written by: Arslan
Publish On: September 24, 2025 12:13 PM (IST)
Wolf Man 2025 movie review in hindi

हॉलीवुड फिल्म द इनविजिबल मैन के डायरेक्टर की नई पेशकश ‘वुल्फ मैन’ को 17 जनवरी 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है,जिसका डायरेक्शन लीज व्हैनल ने किया है,जिसकी लंबाई तकरीबन 1 घंटा 40 मिनट की है

साथ ही इसके जॉनर की बात करें तो यह हॉरर कैटेगरी के अंतर्गत आता है,जिसे बनाने में तक़रीबन 25 मिलियन डॉलर का खर्च आया है।

हालांकि फिलहाल इस मूवी की भाषा सिर्फ इंग्लिश है, जिसके हिंदी डबिंग के लिए हिंदी दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है, इसी फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म साल 1941 में रिलीज़ की गई थी,जिसके तकरीबन 84 साल बाद अब इसकी नई कड़ी को एक नई कहानी के साथ पेश करने की कोशिश की गई है।

कहानी

फिल्म के मुख्य किरदार में जूलिया गार्नर (शार्लोट) और क्रिस्टोफर एबॉट (ब्लेक) नज़र आते हैं, जूलिया जिन्हें आपने इससे पहले ओजार्क में देखा होगा। फिल्म की कहानी मुख्य रूप से ब्लेक फैमिली पर आधारित है जिसमें दोनों पति-पत्नी के बीच रिश्ते कुछ ठीक नहीं चल रहे।

इन्हीं सब चीजों को देखते हुए ब्लेक अपनी वाइफ और बच्चे को लेकर उसके पिताजी के पुराने घर में वीकेंड मनाने जाते हैं जो जंगल में स्थित है, जहां पर ब्लेक के बचपन में उसके पिताजी के साथ एक अनहोनी घटना घटी थी और वह लापता हो गए थे।

हालांकि जब यह फैमिली अपने इस पुराने घर में रहने जाती है तभी उसका सामना एक ऐसे क्रिएचर से होता है जिसके बारे में वह सपने में भी नहीं सोच सकते थे। और हाथापाई के दौरान यह दानव रूपी क्रिएचर ब्लेक के शरीर पर पंजे मार देता है।

जिससे वह भी एक खतरनाक दानव में बदलने लगता है। अब कैसे ब्लेक की वाइफ शार्लोट खुद की और अपने बच्चे की जान बचाती है इसी संघर्ष पर फिल्म की कहानी बुनी गई है जिसे जानने के लिए आपको देखनी होगी यह फिल्म।

खामियां

फिल्म में बहुत सारी कमियां देखने को मिलती हैं जिनमें सबसे पहले इसकी कहानी है, जिसे भले ही नए दौर का दिखाने की कोशिश की गई हो पर अंदर से यह पूरी तरह से 90s की ही दिखाई देती है। मूवी को डरावना बनाने के लिए बहुत सारे जंप स्केयर मोमेंट भी डाले गए हैं, जो इतने कारगर नहीं नजर आते जितने होने चाहिए थे।

पॉजिटिव प्वाइंट

फिल्म में जिस तरह से जंगल की लोकेशंस को दिखाया गया वह देखने में काफी डरावनी लगती है,जिसमें कुछ लड़ाई के सीन भी डाले गए हैं,जो काफी उम्दा नज़र आते हैं। बात हो जूलिया की एक्टिंग की या फिर फिल्म में डाले गए बैकग्राउंड म्यूजिक की सभी चीजें एक दम सटीक हैं।

निष्कर्ष

अगर आप 90s की कहानी को फिर से जीना चाहते हैं और नए दौर में पुराना वुल्फ देखने में इंट्रेस्ट रखते हैं। तो फिल्म वुल्फमैन आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन साबित होगी। हालांकि अगर आप इंटेंस हॉरर फिल्में देखना पसंद करते हैं और डार्क माहौल वाली कहानियां खोजते हैं तो इस सिचुएशन में आप इस फिल्म से दूरी ही रहें तो ज्यादा बेहतर होगा।

फिल्मीड्रिप की ओर से इस फिल्म को दिए जाते हैं 5/⭐ ⭐।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Barroz Hindi OTT: 6 साल में बनी मोहनलाल की फ़िल्म बर्रोज़ अब घर बैठे देखे, बर्रोज़ ओटीटी रिलीज़ डेट

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment