CB Strike Season 6 Review: जानिये कैसे एक रहस्यमयी हत्या ने बदल दी डिटेक्टिव्स की दुनिया।

Written by: Amir khan
Publish On: September 25, 2025 10:54 PM (IST)
Jio Cinema CB Strike Season 6 Review

जियो सिनेमा पर एक हिंदी शो मिस्ट्री ड्रामा “सी बी स्ट्राइक” नाम से रिलीज़ कर दिया गया है। इसके टोटल ६ सीजन है पर अभी जियो पर इसका सीजन ६ ही रीलीज़ किया गया है जिसमे हमें टोटल 4 एपिसोड देखने को मिलेंगे अभी सिर्फ इसका पहला एपिसोड ही रिलीज़ किया गया है,बाकी के एपिसोड को साप्ताहिक रिलीज़ किया जाना है। जानते है पहले एपिसोड के माध्यम से कैसी है यह सीरीज।

कहानी

कहानी में हमें एक प्राइवेट डिटेक्टिव टीम दिखाई गयी है ये दोनों मिलकर अपने केस पर अच्छे से काम कर रहे है और यह अपने केसो पर बहुत मेहनत और लगन के साथ काम करते है। एक दिन इनके ऑफिस में एक लड़की अपना केस लेकर आती है और बोलती है के मेरे साथ कुछ अच्छा नहीं चल रहा है मै चाहती हूँ के आप लोग मेरे केस पर काम करके मेरी मदद करें।

तब यह डीटेक्टिव उसके केस पर काम करने से मना कर देती है और कहते है यहाँ पर हम आपकी मदद नहीं कर सकते यह हमारे प्रोटोकॉल में नहीं आता।

दूसरे दिन ही पता लगता है के उस लड़की की ह्त्या हो जाती है अब यह डिटेक्टिव इस लड़की की हत्या होने के बाद यह पता लगाने में लग जाती है के आखिर इसकी ज़िंदगी में क्या चल रहा था और वो कौन लोग है जिन्होंने इसे मौत के घाट उतार दिया।

अब डिटेक्टिव स्ट्राइक और डिटेक्टिव रोबिन किस तरह से इस केस की उलझी हुई परतो को सुलझाते है यही सब आपको इस पूरी सीरीज में देखने को मिलेगा।

Jio Cinema CB Strike Season 6 Review 2
CB Strike Season 6 Review: जानिये कैसे एक रहस्यमयी हत्या ने बदल दी डिटेक्टिव्स की दुनिया। 3

पॉज़िटिव और निगेटिव पॉइंट

यह काफी अच्छी सीरीज है बस कही कही पर थोड़ी स्लो दिखाई पड़ती है। यह शुरुवात में थोड़ा बोर करेगा पर आगे जाकर उतना ही मज़ा भी देता है स्टार्टिंग के 20 मिनट यही जानने में जाने वाले है के आखिर वो लड़की कौन है और कौन लोग है जो इसे मारना चाहते है।

शो के दोनों लीड कैरेक्टर से अच्छे से कनेक्ट होने के लिए है आपको यह सीरीज सीजन वन से देखना होगा जो की अभी हिंदी में अवलेबल नहीं है। एक्टर परफॉर्मेंस म्यूज़िक प्रोडक्शन वर्क सिनेमॅटोग्रफी कलर ग्रेडिंग सब कुछ ठीक ठाक है।

निष्कर्ष

अगर आपको क्राइम इन्वेस्टीगेशन वाले ड्रामे देखना पसंद है,तब आप इसे देख सकते है और अगर आपको स्लो शो देखना पसंद नहीं है तब यह सीरीज आपको पसंद नहीं आने वाली। इसके पहले एपिसोड में एक एडल्ड सीन देखने को मिलता है इसे फैमली के साथ बैठ कर न ही देखा जाये तो ही अच्छा है। पूरा शो आपका अच्छे से टाइम पास करने में कामयाब रहता है।

फ़िल्मी ड्रिप की ओर से इसे दिए जाते है पांच में से तीन स्टार।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Interstellar Pre Release: क्या हो जब कोई इंसान अंतरिक्ष में गुम हो जाए।

Deva Advance Booking Day1 Collection:आंकड़ों ने किया सबको हैरान, क्या शाहिद की फिल्म भी देगी अच्छे कॉन्टेन्ट का सरप्राइज?

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Leave a Comment