Surviving Black Hawk Down Review: मौत के मुंह से वापस आए,अमेरिकन सैनिकों की दिल दहला देने वाली सच्ची कहानी।

Written by: Arslan
Publish On: September 26, 2025 3:36 PM (IST)
Surviving Black Hawk Down netflix review in hindi

साल 2001 में आई हॉलीवुड फिल्म “ब्लैक हॉक डाउन”, जिसमें टॉम हार्डी और जोश हार्टनेट जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे, जिसकी कहानी युद्ध रणभूमि पर आधारित थी।

ठीक उसी प्रकार की आज 10 फरवरी 2025 के दिन नेटफ्लिक्स पर एक “डॉक्यूमेंट्री फिल्म” रिलीज की गई है, जिसका नाम “सर्वाइविंग ब्लैक हॉक डाउन” है, जो कि “रिडले स्कॉट” के प्रोडक्शन के तहत आती है, जिन्होंने ब्लैक हॉक डाउन भी बनाई थी।

सर्वाइविंग ब्लैक हॉक डाउन कहानी

सर्वाइविंग ब्लैक हॉक डाउन की कहानी भी ‘मोगादिशु’ में दर्शाई गई है, जिसके तहत दो अमेरिकन हेलीकॉप्टरों को ‘सोमालिया’ के लोगों द्वारा मार गिराया गया था। इसी पर इस डॉक्यूमेंट्री की पृष्ठभूमि आधारित है, जिसमें हमें कुल 3 एपिसोड देखने को मिलते हैं, जिनकी लंबाई 50 मिनट के भीतर है। आइए जानते हैं, अपनी कैटेगरी में बनी डॉक्यूमेंट्रीज से यह कितनी अलग है, और करते हैं इसका फुल रिव्यू।

किसी भी युद्ध भूमि को आप कितना ज्यादा क्रूर समझ सकते हैं? आपकी सोच से परे, इस डॉक्यूमेंट्री में देखने को मिलता है, जहां हर तरफ गोलीबारी और भयावह दृश्य नजर आते हैं। लोग ऐसे मरते हुए दिखाई देते हैं, जैसे मानो वे मोम के बने हों। कहानी मुख्य रूप से 3 अक्टूबर 1993 की घटना पर आधारित है,

जिसमें किस तरह से अमेरिकी हेलीकॉप्टर, जिन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया गया था, में बैठे अमेरिकन सैनिक अपनी जान बचाते हैं और सोमालिया की राजधानी मोगादिशु से सही सलामत किस तरह से बाहर निकलते हैं, इसी पूरे घटनाक्रम को विस्तार से दिखाने की कोशिश की गई है। हालांकि, यह भले ही एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म हो, पर जिस तरह से स्टोरी को इम्प्लीमेंट किया गया है, वह बिल्कुल भी बोरिंग नहीं दिखाई देता।

क्योंकि ज्यादातर डॉक्यूमेंट्रीज में इंटरव्यू और फोटो दिखाए जाते हैं, पर सर्वाइविंग ब्लैक हॉक डाउन में आपको पूरा सिनेमैटिक व्यू भी दिया जाता है। हालांकि, युद्ध में मौजूद असली सैनिकों का इंटरव्यू इसमें नहीं दिखाया गया है, जो कि काफी आश्चर्यजनक है, क्योंकि ऐसा करने से तथ्यों का रियलिटी चेक बिल्कुल भी नहीं किया जा सकता। हालांकि, यह घटना एक रियल इंसिडेंट है और जिस तरह से डायरेक्टर ने दिखाया है, उन पर हमें विश्वास करना होगा।

निगेटिव पॉइंट्स

डॉक्यूमेंट्री की सबसे बड़ी कमी इस घटना से जुड़े हुए असली किरदारों का इंटरव्यू न दिखाना है, जिससे तथ्यों की पुष्टि बिल्कुल भी नहीं हो पाती, और तथ्यों की पुष्टि से मेरा मतलब बहुत सारे सीन्स को बदलकर दिखाने से है।

पॉजिटिव पॉइंट्स

सर्वाइविंग ब्लैक हॉक डाउन की सिनेमैटोग्राफी काफी लाजवाब है, जिसे देखते वक्त हम कब इस युद्ध रणभूमि में खो जाते हैं, पता ही नहीं चलता। एक्शन सीन हों या फिर बैकग्राउंड म्यूजिक, सभी चीजें मनमोहक हैं।

फाइनल वर्डिक्ट

यदि आप एक्शन से भरपूर फिल्में देखना पसंद करते हैं और घट चुके रियल इंसिडेंट को पर्दे पर देखने की चाहत रखते हैं, तब आप इसे बिल्कुल भी मिस न करें।

फिल्मीड्रिप रेटिंग: 3/5 ⭐ ⭐ ⭐

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

10 से 16 फरवरी ओटीटी पर देखे एक से बढ़ कर एक फिल्मे वो भी हिंदी मे।

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment