Battleground से बाहर किए गए असिम रियाज ,रुबीना और अभिषेक से भिड़े

Written by: Anam
Publish On: September 29, 2025 12:29 PM (IST)
Was Asim Riaz eliminated from the Battleground show

हाल ही में असिम रियाज के फैंस के लिए बुरी खबर सामने निकल कर आ रही है रियलिटी शो बैटलग्राउंड से असिम रियाज को बाहर निकाला गया है इसकी वजह उनकी अभिषेक मलहान और रुबीना दिलेक के साथ तीखी बहस बताई जा रही है।इससे पहले भी असिम रियाज रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी को भी अपने व्यवहार की वजह से छोड़ना पड़ा था।

क्या थी झगड़े की वजह:

रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि असिम रियाज और अभिषेक मलहान के बीच टास्क को लेकर सहमति नहीं थी और फिर उनके बीच बहस शुरू हुई जो बढ़ती चली गई।इस माहौल को कंट्रोल करने के लिए जब रुबीना दिलेक बीच में आई तो इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स के मुताबिक असिम ने रुबीना के साथ भी गलत व्यवहार किया साथ ही कुछ ऐसी टिप्पणियां की जो निंदनीय थी जिससे माहौल और भी खराब होता चला गया।

बताया जा रहा है कि यह बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि शूटिंग को रोक दिया गया और अभिषेक, रूबीना और असिम सब अपनी अपनी वैनिटी वैन में चले गए।रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि असिम को शो से बाहर निकालने का फैसला किया गया है हालांकि अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

शो में मेंटर्स के रूप में:

असिम रियाज,रुबीना दिलेक ,अभिषेक मल्हान और रजत दलाल इस शो में मेंटर के रूप में है।जिसमें असिम रियाज की टीम उत्तर प्रदेश दबंग ,रुबीना दिलेक की मुंबई स्ट्राइकर्स,रजत दलाल की हरियाणा बुल्स और अभिषेक मल्हान की दिल्ली डॉमिनेटर्स टीम है।क्रिकेटर शिखर धवन शो में सुपर मेंटर के रूप में है।
असिम रियाज की शो में कुछ समय पहले रुबीना दिलेक से आर्ग्युमेंट हो चुका था वहीं अभिषेक से भी उनकी अच्छी नहीं बनती थी।

फैंस की प्रतिक्रिया:

जो दर्शक शो को देख रहे है उन्होंने अपनी अपनी ओर से अलग अलग प्रतिक्रियाएं दी है। कुछ फैंस नहीं असिम रियाज का समर्थन करते हुए कहा कि वह शो में ड्रामा लाते हैं उनकी वापसी होनी चाहिए वहीं कुछ यूजर्स ने उनके व्यवहार की निंदा की।
रुबीना के फैंस उनके संयम और समझदारी की सराहना कर रहे है।वहीं अभिषेक के फैंस उनका पक्ष लेते नजर आए।

विवादों के घेरे में असिम:

इससे पहले भी बिगबॉस सीजन 14 में असिम कंटेस्टेंट के रूप में थे और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनका झगड़ा लाइमलाइट में रहा इसके अलावा वह खतरों के खिलाड़ी 14 में भी बतौर कंटेस्टेंट पहुंचे थे जिसमें उनका शालीन भनोट और अभिषेक कुमार के साथ झगड़ा हुआ जिसकी वजह से उन्हें शो से बाहर कर दिया गया हालांकि असिम ने दावा किया था कि मेकर्स ने दर्शकों को अलग तरह से सीन को दिखाया।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Tumhe Dillagi Song Raid 2: रेड 2 में रोमांटिक हुए अजय देवगन।

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read