Babygirl Movie Review: हॉटनेस की हदे पार करती भूल जाओगे इसके आगे ‘हसीन दिलरुबा’ जैसी फिल्म

Written by: Amir khan
Publish On: September 29, 2025 12:48 PM (IST)
Babygirl Movie review hindi

बेबी गर्ल नाम की इरोटिक थ्रिलर फिल्म प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ कर दी गई है जिसका नाम है बेबी गर्ल। वैसे तो यह फिल्म इंग्लिश में पहले ही रिलीज़ हो चुकी थी पर अब फाइनली इसे हिंदी में भी रिलीज़ कर दिया गया है।

यहाँ एडल्ट सीन की भरमार देखने को मिलती है तो अगर आप इसे अपनी फैमिली के साथ बैठकर देखने की सोच रहे हैं, तो रुकिए यह फिल्म फैमिली के साथ बैठकर देखने वाली नहीं है। कहानी की लंबाई 1 घंटा 54 मिनट की है।आप इसे प्राइम वीडियो पर अच्छी हिंदी डबिंग के साथ देख सकते हैं।

कहानी

इसे एक्शन-रोमांटिक ड्रामा फिल्म भी कहा जा सकता है।कहानी रोमी मैथिस के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक कंपनी की सीईओ है। इसका पति जैकब है जिसके साथ यह कुछ हसीन पल बिताने के बारे में सोचती है पर इसे अपने पति से वह प्यार नहीं मिल पाता जिसकी यह कल्पना करती है।

रोमी मैथिस की एक बेटी भी है। कुछ समय बाद इसी कंपनी में हैरिस डिकिंसन नाम का एक युवक आता है। रोमी और हैरिस डिकिंसन दोनों में नज़दीकियाँ बढ़ने लगती हैं। धीरे-धीरे ये दोनों बहुत करीब आ जाते हैं और एक-दूसरे से फिजिकल हो जाते हैं। अब आगे रोमी की ज़िंदगी में क्या होता है क्या वह जो चाहती है उसकी इच्छाएँ पूरी हो पाती हैं ये सब आगे आपको फिल्म देखकर पता लगाना होगा।

Babygirl Movie review hindi 2
Babygirl Movie Review: हॉटनेस की हदे पार करती भूल जाओगे इसके आगे 'हसीन दिलरुबा' जैसी फिल्म 3

क्या है खास बेबी गर्ल में

कहानी बहुत ज्यादा नयापन पेश नहीं करती। इस तरह की कहानी बॉलीवुड की फिल्मों और वेब सीरीज में कई बार देखने को मिली है। बेबी गर्ल की कहानी मुझे कुछ हद तक देखी-देखी सी लगती है। कुछ-कुछ इसी तरह की कहानी मुझे कभी अलविदा न कहना,लाइफ इन ए मेट्रो,मर्डर,रुस्तम,हसीन दिलरुबा ऐतराज़ जैसी फिल्मों में भी दिखी जहाँ पत्नी अपने पति को धोखा देती है।

बेसिकली अगर आपको एडल्ट कंटेंट देखना पसंद है तो कहानी कैसी भी हो ये फिल्म आपको पसंद आने वाली है। कहानी का पूरा फोकस एक्स्ट्रा अफेयर पर ही रखा गया है। स्क्रीनप्ले काफी स्लो है जो बोरिंग फील कराता है। प्रोडक्शन वैल्यू, एक्टर्स की परफॉर्मेंस और सिनेमैटोग्राफी ठीक-ठाक है।

निष्कर्ष

अगर आप उल्लू ओटीटी की (Adult Content) वाली सीरीज देखने के शौकीन हैं तो ये फिल्म आपके लिए उपहार की तरह है। पर भूलकर भी इसे परिवार के साथ देखने की कोशिश न करना क्योंकि अभी हमारा भारतीय कल्चर अभी इस तरह का नहीं हुआ है कि परिवार के साथ बैठकर बेबी गर्ल जैसी फिल्में देखकर एन्जॉय की जा सकें। मेरी तरफ से इसे 5 में से 2.5 स्टार की रेटिंग दी जाती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

कपिल शर्मा ने चौथे पोस्टर से किया हैरान ,किस किस को प्यार करूं 2 का चौथा पोस्टर जारी

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read