निर्देशक ‘जो डेविड एफ सैंडबर्ग’ के द्वारा बनाई गई हॉरर थ्रिलर फिल्म अंटिल डाउन को 25 अप्रैल 2025 से सिनेमाघर में रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म अंटिल डाउन नाम के गेम पर आधारित है। अगर आपने इस गेम को खेला होगा तब एक बात तो अच्छी तरह से जानते होंगे कि इस गेम की टर्म और कंडीशन क्या-क्या होती हैं।
कहानी
कहानी क्लोवर और इसके दोस्तों से शुरू होती है जो क्लोवर की बहन मैलानी को ढूंढते-ढूंढते एक मोटल में पहुंचते हैं। इस मोटल के रजिस्टर में इन्हें यह तो पता लग जाता है के यहां पर वह लोग ठहरे हुए थे,पर जब यह लोग उन्हें ढूंढते हैं तब वह लोग इन्हें यहां पर नहीं मिलते। तभी इन्हे लगता है कि इन लोगों ने बहुत बड़ी गलती कर दी है रात होते होते यह चारों लोग मार दिए जाते हैं।

पर जैसा कि हमने बताया की कहानी गेम पर आधारित है तब इनको रिवर्स में दोबारा से एक नया जन्म मिल जाता है।अब यह सब एक बार फिर से क्लोवर की बहन को ढूंढ़ते है। एक तरह से समझा जाए तो यह सब एक टाइम लूप के अंदर फंसे हुए हैं जहां एक ही चीज को बार-बार घटित होते दिखाया जाता है।हर बार यह लोग दानव और क्रिएचर के द्वारा मारे जाते हैं और फिर जिंदा हो जाते हैं।
अगर आपने इस तरह का गेम खेला होगा तो यहां पर हम एक बात बताना चाहते हैं कि इसे गेम से थोड़ा अलग रखकर बनाया गया है यहां बहुत सारी चीजों में बदलाव किया गया है। अगर आपको ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म बिल्कुल गेम जैसी तो ऐसा नहीं है। यह पूरी फिल्म गेम से बिल्कुल उलट देखने को मिलती है।

जिन लोगों ने इस गेम को नहीं खेला या जो लोग इस गेम के बारे में नहीं जानते उनके लिए ये फिल्म एक अच्छा एक्सपीरियंस होने वाली है। यहां पर तीन चीज एक साथ देखने को मिलती हैं हॉरर,सर्वाइवल और टाइम लूप इन तीनों चीजों को एक साथ देखना बहुत ही इंटरेस्टिंग है।
हॉरर की बात की जाए तो बहुत ज़ादा हॉरर तो यहां देखने को नहीं मिलता है जिसे देखकर आप डर जाए पर पूरी फिल्म थ्रिल से भरी हुई है अगर आपने इस तरह की फिल्में पहले नहीं देखी है तो यह आपको डराने का काम कर सकती है।

क्या खास है अंटिल डाउन में
सिनेमैटोग्राफी विजुअल से लेकर एक्टर परफॉर्मेंस सब कुछ परफेक्ट है यहां टाइम लूप के आइडिया को बहुत अच्छी तरह से पेश किया गया है भूत और पिशाच के जो भी विजुअल दिखाए गए हैं वह काफी अच्छे हैं विजुवली इस फिल्म को बहुत अच्छी तरीके से प्रेजेंट किया गया है।फिल्म का प्रोडक्शन डिजाइन अच्छा है सिनेमैटोग्राफी में थोड़ी और ब्राइटनेस होती तो ज्यादा ठीक रहता
निष्कर्ष
अगर आपको भूतिया फिल्मों को देखने का शौक है या फिर फाइनल डेस्टिनेशन जैसी फिल्में देखना अच्छी लगती हैं जो अपने हर एक सीन में रोमांच और सस्पेंस से भरी हुई होती हैं तब यह फिल्म आप एक बार देख सकते हैं मेरी तरफ से इसे दिए जाते हैं पांच में से तीन स्टार की रेटिंग।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Jewel Theif The Heist Begin Review: एक ऐसी फिल्म जो पैदा करेगी कई सवाल, जवाब ढूंढ़ते रह जायेंगे आप







