अनिल कपूर की मां का हुआ निधन।

Written by: Arslan
Publish On: September 29, 2025 4:27 PM (IST)
anil-kapoor-along-with-brother-boney-kapoor-immersed-the-ashes-of-his-mother-nirmal-kapoor

बॉलीवुड के झक्कास सितारे कहे जाने वाले अनिल कपूर की मां “निर्मल कपूर”, जो कि फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध भरी दुनिया से हमेशा दूर रहना पसंद करती थीं, उनका आज 2 मई 2025 के दिन शाम 5:30 बजे देहांत हो गया।

काफी लंबे समय से बीमार होने के कारण निर्मल कपूर को मुंबई के बहुत मशहूर कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। निर्मल कपूर की मृत्यु का कारण फिलहाल तो आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं किया गया है,

पर सूत्रों के मुताबिक बढ़ती उम्र के कारण अनिल कपूर की मां जीवित नहीं रह पाईं,जो कि अब अपनी जिंदगी के तकरीबन 90 साल पूरे कर चुकी थीं के चलते हुए इस दुनिया से विदा हो गईं।

निर्मल कपूर की बायोग्राफी:

साल 1955 में निर्मल कपूर की शादी बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर सुरेंद्र कपूर से हुई थी,जिससे उन्हें चार बच्चे हुए जिनके नाम अनिल कपूर,रीना कपूर,बोनी कपूर और संजय कपूर हैं। निर्मल कपूर वैसे तो खुद को फिल्मों की चकाचौंध से हमेशा दूर रखती थीं पर अपने परिवार के लिए एक मजबूत स्तंभ के रूप में भी जानी जाती थीं,

जो कि शुरुआती दौर में मुंबई के चेंबूर इलाके में रहा करती थीं। एक तरफ उनके बच्चे बड़े होने के बाद फिल्मों में संघर्ष कर रहे थे,तो वहीं दूसरी ओर वे उनके पीछे उनकी ताकत की तरह खड़ी थीं, जिसे देखते हुए अभिनेत्री शबाना आज़मी ने एक बार कहा था कि निर्मल कपूर की हंसी लाजवाब है,जो अपने घर को जीवंत बनाती है।

PIC CREDIT:X
अनिल कपूर की मां का हुआ निधन। 4

वहीं एक बार अनिल कपूर ने अपने घर की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं, जिसमें अनिल कपूर के साथ-साथ उनकी मां की झलक भी दिखाई दी,जिसे देखकर दर्शकों ने खूब प्यार बरसाया और उन्हें पता चला कि अनिल कपूर के इस झक्कास स्टाइल के पीछे जन्म देने वाली उनकी मां निर्मल कपूर हैं।

निर्मल कपूर के ग्रैंड चिल्ड्रन:

“निर्मल कपूर ग्रैंडचिल्ड्रन” यानी पोते पोतियों की बात करें तो इनमें बॉलीवुड के कई दिग्गज चेहरे शामिल हैं,जिनमें सोनम कपूर, हर्षवर्धन कपूर,अर्जुन कपूर,जाह्नवी कपूर,खुशी कपूर, शान,शनाया कपूर,जहान कपूर,मोहित मारवाह और रिया कपूर शामिल हैं।

अलविदा कहने से पहले धूमधाम से मनाया जन्मदिन:

बीते साल सितंबर 2024 में निर्मल कपूर ने अपने जन्मदिन को बड़े ही धूमधाम से अपने सभी बच्चों और पोते पोतियों के साथ मिलकर मनाया था।

PIC CREDIT:X
अनिल कपूर की मां का हुआ निधन। 5

इसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर निर्मल कपूर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक से साझा किए थे। वह पल उनकी जिंदगी का यादगार पल हमेशा रहेगा,जिसे उनके परिवारजनों के साथ साथ अन्य लोग भी हमेशा याद रखेंगे।

अर्जुन कपूर का करवाया था ब्रेकअप:

कुछ सोर्सेज की मानें तो अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खान, जिस तरह से बीते सालों में एक दूसरे के बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड बन के रहे, वह काफी अजीब था। जोकि सिर्फ अर्जुन कपूर के फैंस के लिए ही नहीं,बल्कि उनके घर वालों के लिए भी काफी शर्मनाक रहा। जिसके चलते अर्जुन कपूर की दादी निर्मल कपूर ने ही अर्जुन कपूर का मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप करवाया था। हालांकि आज तक इस बात की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

पवन सिंह और अक्षरा सिंह का यह गाना अकेले में देखे “ललिया चूसा राजा जी”

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts