The Thieves Hindi Dubb: ऐसी दमदार कास्ट जिसकी वजह से आप देखने पर मजबूर हो जायेंगे ये कोरियाई फिल्म

Written by: Amir khan
Publish On: October 2, 2024 12:59 PM (IST)
The Thieves Hindi Dubb

The Thieves :दोस्तों एक कोरियाई फिल्म जिसको 2012 में रिलीज किया गया था अब हिंदी डब करके रिलीज किया गया है,जिसको देखने में मुझे कुछ खास दिलचस्पी नहीं थी लेकिन सिर्फ इसकी कास्ट टीम में इतना दम था जिसे देखते ही मैं ये फिल्म देखने से खुद को रोक नहीं पाया।

कैसा है इसका हिंदी डब?


इस कोरियाई फिल्म का हिंदी डब आपको बहुत पसंद आने वाला है हिंदी डबिंग के बाद भी इमोशंस और एक्सप्रेशन पर आपको जरा सा भी फर्क नहीं मिलेगा।लेकिन हाँ वैसे तो ये एक फैमिली ड्रामा ही है लेकिन बीच बीच में आपको एक दो किसिंग सीन्स और कुछ एडल्ट लैंग्वेज में डायलॉग भी सुनने को मिलेंगे तो आप पहले सोच समझ कर ही फिल्म को फैमिली के साथ देखने बैठे और अगर अकेले देखना चाहते है तो ये एक बेहतरीन ऑप्शन है।

आपकी पूरी ड्रीम कास्ट एक ही फिल्म में –


फिल्म की कास्टिंग आपको बेहद खूबसूरत मिलने वाली है एक ही फिल्म में आपको आपके सारे फेवरेट एक्टर्स देखने को मिलने वाले है।स्क्वाड गेम के फेमस हीरो ली जंग जै आपको इस फिल्म में देखने को मिलने वाले है और इन्ही के साथ किम सो युन भी देखने को मिलेंगे और वो भी काफी यंग क्यूंकि ये फिल्म भी काफी पुरानी है तो इसके हीरो भी यंग ही दिखने वाले है अब के मुकाबले।और आपको बता दें उन जी ऑन और किम हे सो भी आपको इस फिल्म में देखने को मिलेंगी जो मेन लीड रोल में है इसके अलावा सपोर्टिंग कास्ट में आपको और भी बेहतरीन कलाकार देखने को मिलेंगे।

क्या है द थीव्स की कहानी?


बहुत ही इंट्रेस्टिंग कहानी इस फिल्म में आपको देखने को मिलने वाली है जिसमें आपको कई सारे चोर एक साथ बहुत बड़ी चोरी को अन्जाम देते हुए नज़र आएंगे।लेकिन इन्ही चोरों के ग्रुप में कौन सा वो चोर है जो धोखा दे देता है और इस बहुत बड़े टास्क का क्या अन्जाम होता है ये जानने के लिए आपको ये फिल्म ज़रूर देखनी चाहिए जिसमें आपको सस्पेंस से भरी हुई कहानी एक्सपीरियंस करने को मिलेगी।

एक अच्छी कहानी है जो न तो बहुत जादा हाई लेवल की है और न ही बहुत लो लेवल की कहानी है। क्यूंकि ये फिल्म 2012 की है तो आपको इसमें थोड़ी सी कुछ कमी ज़रूर लगेगी क्यूंकि अब जो फिल्मे आपने देखी है वो एक अलग लेवल की है। ये फिल्म आपको एक दम डिसेंट लगेगी। अब जो हाईस्ट फिल्मे आप देखेंगे उसके मुकाबले ये बहुत पुरानी फिल्म है तो कुछ कमियाँ होना तो लाज़मी है।फिल्म में अगर कहानी को अलग रख दें तो उतनी ही मज़बूत फिल्म की कास्ट है जो सिर्फ एक अकेली वजह है कि आपको ये फिल्म ज़रूर देखनी चाहिए।फिल्म की कहानी भले ही आपको पुरानी लगेगी लेकिन फिल्म के एक्टर और एक्ट्रेस का काम लजवाब है।

फिल्म में आपको कॉमेडी एक्शन सिक्वेन्स चोर पुलिस की भाग दौड़ और पास्ट के कुछ अंदरूनी झगड़े भी चोरों के बीच आपस में देखने को मिलेंगे।जो आपके इंट्रेस्ट को लूज़ नहीं होने देंगे।फिल्म को आप अच्छे एंटरटेनमेंट के लिए देख सकते है जिसमें आपको आपके फेवरेट स्टार कास्ट भी देखने को मिलेगी। इस कोरियाई फिल्म को मेरी तरफ से 10 में से 7 स्टार्स आपको ये हिंदी डब फिल्म कैसी लगी अपना एक्सपीरियंस भी शेयर करें।

तो ये वजह है शाहरुख और अक्षय कुमार का एक साथ काम न करने की

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment