क्या है बाबिल की मनोदशा, अकेलेपन से परेशान या फिर कोई बड़ा षणयंत्र

Written by: Arshi
Publish On: September 29, 2025 4:43 PM (IST)
Babil Khan Crying Viral Video

फिल्म इंडस्ट्री के बहुत ही बेहतरीन कलाकार जिन्हें अपने एक्स्ट्राऑर्डिनरी एक्टिंग टैलेंट के लिए जाना जाता है, 29 अप्रैल 2020 में हम सबसे विदा लेकर इस दुनिया से रुखसत हो गए। लेकिन इनके बेटे बाबिल खान आज भी फिल्म इंडस्ट्री को अपनी फिल्मों से सहयोग कर रहे है और दर्शकों के लिए बेस्ट कंटेंट क्रिएट करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

लेकिन पूरी फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ सभी फैंस को उस समय तगड़ा झटका लगा जब दिवंगत इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने अपनी एक रोती हुई वीडियो रेडिट Reddit पर पोस्ट की है जिसमें उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के कई नामी सितारों के नाम भी शामिल किए हैं। उन्होंने इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के डूबने पर कड़ी चिंता जताई है उसके साथ ही पिता के अभाव में खुद का अकेलापन भी जग ज़ाहिर किया है।

वायरल वीडियो में क्या है बाबिल खान के बोल:

सोशल मीडिया पर बाबिल खान की जो वीडियो वायरल हो रही है उसमें वह बॉलीवुड की कड़ी निंदा करते हुए नजर आ रहे हैं जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के लिए कुछ इस तरह के शब्द बोले हैं कि,” बॉलीवुड बहुत खराब है, बॉलीवुड बहुत संभव है।

“इसी के साथ उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के कई मशहूर सितारे जैसे अनन्य पांडे अर्जुन कपूर सनाया कपूर सिद्धांत चौधरी राघव जुयाल और आदर्श गौरव के साथ-साथ सिंगर अरिजीत सिंह का नाम भी जोड़ते हुए बॉलीवुड के खराब रवैया को लोगों के सामने रखने की कोशिश की है।

pic credit: cnn
क्या है बाबिल की मनोदशा, अकेलेपन से परेशान या फिर कोई बड़ा षणयंत्र 3

रेडिट के अनुसार वीडियो में बाबुल खान अपनी आलोचना को दोहराते हुए कहते हैं कि, ” मेरे कहने का मतलब है कि मैं आप लोगों को यह बताना चाहता हूं कि शनाया कपूर, अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर,सिद्धांत चतुर्वेदी,राघव जुयाल और आदर्श गौरव और यहां तक कि अरिजीत सिंह जैसे लोग हैं, और भी बहुत सारे नाम है बॉलीवुड बहुत बकवास है बॉलीवुड बहुत असभ्य है।

किसी विस्फोट से कम नही ये वीडियो:

जिस तरह से इस वीडियो में बॉलीवुड की चिंता को जाहिर करते हुए कई मशहूर सितारों और गायको का नाम शामिल करके बाबुल खान ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, उनके इस कृत ने बिल्कुल विस्फोट के फटने जैसा काम किया है। वीडियो को देखते ही लोगों के मन में अलग-अलग सवाल उठने लगे हैं न सिर्फ बाबुल खान को लेकर बल्कि उन तमाम सितारों के लिए भी इसके पीछे की क्या वजह है,

जो बाबिल खान ने अपनी वीडियो में बॉलीवुड की चिंता के नाम पर और भी लोगों का नाम क्यों शामिल किया है। साथ ही एक तरफ फैंस को इस बात की चिंता भी है कि क्या बाबिल खान की मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक स्थिति ठीक है या फिर किसी गहरे दर्द और अकेलेपन से जूझ रहे हैं ये कलाकार।

क्यों उठ रहे हैं वीडियो की वास्तविकता पर सवाल?

तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो अपनी वास्तविकता के लिए भी कई सवाल खड़े करता है क्योंकि वीडियो शेयर करने के तुरंत बाद किसी भी ऑफिशयल साइट पर या फिर बाबिल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उपलब्ध नहीं है। यही वजह है कि लोगों के मन में एक शंका बनी हुई है कि इस वीडियो के पीछे कोई षड्यंत्र भी हो सकता है जिसे शेयर करने के बाद तुरंत डिलीट भी कर दिया गया है।

क्या लॉगआउट के लिए कोई प्रोमो है ये वीडियो?

कुछ लोग इस वीडियो को उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म लॉगआउट के लिए प्रोपेगेंडा की तरह बता रहे हैं ताकि लोगों के बीच अपना ध्यान आकर्षित कर सके और ज़्यादा से ज़्यादा लोग उनकी ज़ी 5 पर रिलीज़ हुई इल्म को देख सके। आपको बता दें कि लोग आउट 1 घंटा 48 मिनट वाली फिल्म है,

जिसे 18 अप्रैल 2025 को zee5 पर रिलीज कर दिया गया है। यह एक थ्रिलिंग फिल्म है जिसे निर्देशन दिया है अमित गोलानी ने और फिल्म के मुख्य कलाकारों में बाबिल खान के साथ रसिका दुग्गल, गंधर्व देवन, निमिषा नायर और संवेदना सिंगर आदि कलाकारों के नाम शामिल है। इस फिल्म में आईएमडीबी पर 7.2 स्टार की रेटिंग हासिल कर ली है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Movies like Meiyazhagan: मियाझागन जैसी तीन फिल्मे जो डिप्रेशन को कर दे छू मंतर

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts