भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज सितारे “शिखर धवन गर्लफ्रेंड” को लेकर आजकल चर्चाओं में बने हुए हैं। हम आपको बता दें कि हाल ही में शिखर धवन का तलाक हुआ है। उन्होंने 30 अक्टूबर 2012 को आयशा मुखर्जी से शादी की थी,हालांकि चीजें ठीक न होने के कारण आगे चलकर उन्हें तलाक लेना पड़ा,
तकरीबन 13 साल चली मैरिज लाइफ को खत्म करना पड़ा। अब “शिखर धवन की गर्लफ्रेंड” को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है,जिसमें शिखर धवन को “सोफी शाइन संग” के साथ कई बार देखा जा चुका है। अब इस बात की पुष्टि भी हो चुकी है कि जल्द ही यह दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं,
क्योंकि इन दोनों का रिश्ता पक्का हो चुका है। इससे पहले भी शिखर धवन सोफी शाइन के लिए अपने जज्बातों को सोशल मीडिया पर जाहिर कर चुके हैं। हालही में इन दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शिखर धवन की गर्लफ्रेंड सोफी शाइन संग का वायरल वीडियो:
इन दोनों प्रेमी जोड़ों को हाल ही में एयरपोर्ट पर देखा गया,जिसमें शिखर धवन और सोफी शाइन संग काफी सिंपल लुक में नजर आए। इस वायरल वीडियो को देखकर शिखर धवन के फैंस उन पर प्यार लुटा रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो शिखर धवन को ट्रोल कर रहे हैं और उनका मजाकिया अंदाज में रोस्ट कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, “फिर से दूसरे देश की भाभी ला रहे हो,” तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “शिखर भाई, थोड़ी तो शर्म करो, थोड़ा इंतजार तो कर लेते।” हालांकि, इस तरह के कई नेगेटिव कमेंट्स के अलावा पॉजिटिव कमेंट्स की संख्या ज्यादा है, जो शिखर धवन के फैंस द्वारा किए जा रहे हैं।
शिखर धवन की वाइफ का क्या नाम है:
शिखर धवन की एक्स-वाइफ का नाम आयशा मुखर्जी है। इन दोनों की शादी साल 2012 में हुई थी, जिससे शिखर धवन और आयशा मुखर्जी का एक बच्चा भी है। साल 2021 में शिखर और आयशा के अलग होने की खबरें तेजी से फैलने लगीं, जिसके बाद उसी साल इन दोनों का तलाक हो गया। हालांकि, तलाक का कोई स्पष्ट कारण आज तक सामने नहीं आया, लेकिन कुछ सोर्सेज के मुताबिक यह आपसी अनबन के कारण हुआ।
READ MORE











