रेट्रो OTT रिलीज़ डेट

Written by: Amir khan
Publish On: September 29, 2025 10:23 PM (IST)
Retro Hindi OTT Release Date

रेट्रो यानी लव, लाफ्टर और वॉर, यह एक तमिल भाषा की रोमांटिक एक्शन कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन कार्तिक सुब्बाराज के द्वारा किया गया है। फिल्म के मुख्य कलाकारों में सूर्या और पूजा हेगड़े देखने को मिलते हैं।

रेट्रो को प्रोड्यूस किया है स्टोन बेंच क्रिएशन्स और 2D एंटरटेनमेंट के द्वारा। विकिपीडिया के अनुसार, रेट्रो का बजट लगभग 65 करोड़ रूपये बताया जा रहा है। इस फिल्म की अवधि 2 घंटे 48 मिनट की है। सूर्या के फैंस द्वारा यह फिल्म कितनी पसंद की जा रही है, इसका अंदाजा इसकी IMDb रेटिंग 8.1 से लगाया जा सकता है।

RATRO OTT NETFLIX
रेट्रो OTT रिलीज़ डेट 6

इस फिल्म को हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। रेट्रो को स्क्रीन काउंट कम मिलने की वजह से हिंदी बेल्ट के दर्शक इसे नहीं देख पा रहे हैं और वे इसके हिंदी डब्ड OTT रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि रेट्रो कब और किस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

रेट्रो OTT रिलीज़ डेट

साउथ सुपरस्टार सूर्या की रेट्रो, एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसके OTT राइट्स को नेटफ्लिक्स ने 56 करोड़ रुपये में हासिल किया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे नेटफ्लिक्स पर जून के पहले सप्ताह में रिलीज किया जा सकता है, जबकि कुछ सोर्स का कहना है कि यह हिंदी डबिंग के साथ नेटफ्लिक्स पर 29, 30, या 31 मई को रिलीज हो सकती है।

हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है कि रेट्रो को किस तारीख को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। वहीं इसके टीवी राइट्स की बात करें तो यह जुलाई में ज़ी सिनेमा पर प्रीमियर हो सकती है। रेट्रो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, यही वजह है कि लोग बेसब्री से इसके OTT हिंदी डबिंग रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

Retro Hindi OTT Release Date
रेट्रो OTT रिलीज़ डेट 7

क्या खास है रेट्रो फिल्म में

रेट्रो से पहले सूर्या की फिल्म कंगुवा रिलीज हुई थी जो की बॉक्स ऑफिस पर उस तरह से प्रदर्शन नहीं कर पाई, जैसी कि उससे उम्मीद थी। रेट्रो से जितनी उम्मीदें थीं वह उन पर पूरी तरह खरी नहीं उतरी है।

कहानी में सूर्या का अपने पिता के साथ नहीं बनती जो एक गुंडा है। मारधाड़, लड़ाई-झगड़ा करना उसका पेशा है। सूर्या अपनी रूठी हुई पत्नी को मनाने आयरलैंड जाता है।

यहाँ एक बड़ा गैंग सक्रिय है, जो फाइट्स करवाता है। बाद में पता चलता है कि वह आयरलैंड का मसीहा भी है। कहानी कहां से शुरू होती है और कहां जाती है यह समझना मुश्किल है। बीच में हंसी-मजाक भी है, जो कहानी में बिल्कुल भी फिट नहीं बैठता।

Retro Hindi OTT Release Date
रेट्रो OTT रिलीज़ डेट 8

रेट्रो को दो वजहों से देखा जा सकता है: पहला, सूर्या की एक्टिंग, और दूसरा 15 मिनट का एक सीन जिसमें डांस, ड्रामा, और एक्शन सब कुछ है। यह दर्शकों से भावनात्मक रूप से कनेक्ट नहीं हो पाती।

सूर्या के फैंस इस फिल्म को हिट करवा सकते हैं, लेकिन कहानी में वह दम नहीं है कि यह ब्लॉकबस्टर बन सके। कहानी पुराने कॉन्सेप्ट पर आधारित है, और ऐसी कई फिल्में साउथ इंडस्ट्री में पहले बन चुकी हैं। ऐसा लगता है कि सूर्या अपनी नई फिल्म की स्क्रिप्ट को बिना पढ़े चुन रहे हैं। फिर भी अगर आप सूर्या के फैन हैं तो एक बार इस फिल्म को देख सकते हैं।

Retro Hindi OTT Release Date
रेट्रो OTT रिलीज़ डेट 9

रेट्रो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रेट्रो ने अपने 10 दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 66.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस हफ्ते कोई बड़ी फिल्म रिलीज न होने के कारण रेट्रो के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में उछाल देखने को मिलेगा। दसवें दिन यह लगभग 2 करोड़ 50 लाख का कलेक्शन कर सकती है।

10 दिनों में रेट्रो का इंडिया नेट कलेक्शन लगभग 70 करोड़ 48 लाख हो गया है। इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 82 करोड़ 70 लाख का है, और ओवरसीज कलेक्शन 32 करोड़ 16 लाख का। टोटल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 114 करोड़ 86 लाख का है। रेट्रो सूर्या की फैन बेस की वजह से सुपरहिट बन चुकी है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Raid 2 Ott Release Date: रेड 2 ओटीटी संभवतः रिलीज़ डेट।

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts