एक्शन और एडवेंचर से भरपूर कन्नड़ लैंग्वेज में बनी फिल्म जिसे इनिशियली 10 अप्रैल 2025 को थिएटर में इसकी ओरिजिनल लैंग्वेज के साथ रिलीज कर दिया गया था जिसका नाम है वामन।लेकिन कुछ ऑडियंस ऐसी भी है जो इस फिल्म को हिंदी डब के साथ देखने का इंतजार कर रही थी।
आपको बता दे कि उन लोगों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। कनाडा लैंग्वेज में बनी इस फिल्म को हिंदी डब के साथ रिलीज कर दिया गया है। अगर आप भी एक्शन और एडवेंचर से भारी फिल्मों में इंटरेस्ट रखते हैं तो यह फिल्म आपका कीमती समय डिजर्व करती है या नहीं, आज के आर्टिकल में आपको इससे जुड़ी सारी जानकारी मिलेगी।
फिल्म का टोटल रनिंग टाइम 2 घंटा 14 मिनट का है जिसमें शंकर रमन जैसे डायरेक्टर का निर्देशन देखने को मिलेगा और इन्हीं के द्वारा फ़िल्म की कहानी भी लिखी गई है। बात करें अगर मुख्य कलाकारों की तो इसमें आपको संपत राज, अचयुत कुमार,आदित्य मेनन, अविनाश और धनवीर राह जैसे बेहतरीन कलाकार देखने को मिलेंगे।
वामन फिल्म स्टोरी:
फिल्म की कहानी की शुरुआत वामन नाम के एक लड़के से होती है जो अपनी मां से एक वादा करता है कि उसके पिता ने जो कुछ भी साम्राज्य बनाया हुआ है उसे वह पूरी तरह से खत्म कर देगा। वह अपनी मां से ऐसा वादा क्यों करता है और क्या अपने वादे के अनुसार पिता के द्वारा बनाया गया सब कुछ मिटाने में कामयाब हो पाएगा यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा जिसमें आपको एक्शन ही एक्शन देखने को मिलेगा।

कैसी है यह फिल्म?
वैसे तो आपने बड़ी-बड़ी एक्शन फिल्में देखी होगी लेकिन उनके आगे अगर इस एक्शन फिल्म की बात करें तो इसमें एक्शन के अलावा कुछ भी देखने को नहीं मिलेगा।
एक्शन फिल्में तभी कामयाब होती है जब उनमें एक्शन सीक्वेंस के साथ-साथ एक अच्छी स्टोरी लाइन भी देखने को मिली लेकिन इस फिल्म में आपको स्टोरी के नाम पर सिर्फ और सिर्फ एक्शन और मारधाड़ देखने को मिलेगी। किसी भी चीज का कोई भी लॉजिक समझ में नहीं आएगा।
निष्कर्ष:
एक ऐसी फ़िल्म जिसमें कर्नाटक के गाँव और शहर दोनों से जुड़ी कहानी देखने को मिलती हैं उसके साथ ही माँ की ममता किस प्रकार अपने बच्चों को कुछ भी कर दिखाने वाली ताकत देती हैं ये सब आपको इस फ़िल्म मे देखने को मिलेगा।
अगर आपको इस तरह की फिल्मों मे इंटरेस्ट है तो आपकी फिल्म एक बार ट्राई कर सकते हैं लेकिन बहुत ज्यादा हाई एक्सपेक्टशंस के साथ नहीं। अमेजॉन प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म को हिंदी डब के साथ रिलीज कर दिया गया है। फिल्मीड्रिप की तरफ से इस फिल्म को 5 में से 3 स्टार की रेटिंग दी जाती है।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
बजरंगी गिरी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह, पवन सिंह की पावर स्टार का अब क्या होगा।







