खेसारी लाल यादव का अहिरान गाने का पोस्टर हुआ रिलीज़

Written by: Amir khan
Publish On: September 30, 2025 12:40 PM (IST)
Ahiran Gana bhojpuri

भोजपुरी गाना प्रेमियों के लिए एक खुशखबरी! खेसारी लाल यादव ने अपने नए गाने का पहला लुक रिलीज़ किया है। गाने का नाम होने वाला है अहिरान।भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव का अगला गाना अहिरान है। अहिरान का मतलब होता है यादव समुदाय की महिला।

इस शब्द का उपयोग उन महिलाओं के लिए किया जाता है जो कृषि और खेती से जुड़ी होती हैं। यह शब्द इन्हें सम्मान देने के लिए बनाया गया है।खेसारी लाल यादव का गाना हाल ही में हेलो गाइज़ रिलीज़ हुआ।

अभी इस गाने का खेसारी लाल के फैंस में जोश और उत्साह कम नहीं हुआ था कि तभी खेसारी लाल यादव ने अपने अगले गाने का पहला पोस्टर रिलीज़ कर दिया है। खेसारी लाल का जब भी कोई गाना यूट्यूब पर रिलीज़ होता है, वह रिलीज़ होते ही आग की तरह वायरल हो जाता है।

Add a heading 9 2
खेसारी लाल यादव का अहिरान गाने का पोस्टर हुआ रिलीज़ 3

अहिरान गाने के बारे में

खेसारी लाल यादव की अग्नि परीक्षा नाम की एक फिल्म आने वाली है। उस फिल्म में यह गाना होने वाला है। यह गाना आशुतोष तिवारी द्वारा लिखा गया है और इसका संगीत सूर म्यूज़िक ने दिया है।अहिरान गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है।

शिल्पी राज द्वारा गाए गए गाने पहले भी बहुत वायरल हुए हैं, जिनमें भुकुर भुकुर, गौरैया, मछली, गोदनवा, रेलिया रे, राजा जी खून कायदा जैसे गाने शामिल हैं।शिल्पी राज के गानों में देसी शैली और परंपरागत भोजपुरी संस्कृति का मिश्रण देखने को मिलता है।

इस वीडियो में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ आकांक्षा पूरी दिखाई देंगी। इसकी रिलीज़िंग टाइम और डेट का अभी पता नहीं है कि इसे कब रिलीज़ किया जाएगा, लेकिन संभवतः यह गाना इसी हफ्ते रिलीज़ हो सकता है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Hera Pheri 3 KRK: हेरा फेरी 3 को लेकर KRK ने दिया बड़ा बयान।

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read