खुशी कपूर और वेदांग में छिड़ी बहस,कैमरे में कैद हुआ यह मोमेंट

Written by: Anam
Publish On: September 30, 2025 7:24 PM (IST)
Khushi kapoor and vedang raina viral video

सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी पर खुशी कपूर और वेदांग रहना का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों कपल परेशान दिखाई दे रहे हैं और यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों में कुछ बहस चल रही है हालांकि इस वीडियो से पपराजी को बुरा भला कहा जा रहा है।

बॉलीवुड में कई यंग कपल्स चर्चाओं में रहते हैं। जिसमें श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और वेदांग रैना भी शामिल है। हाल ही में इस कपल को सोनम कपूर के बर्थडे पार्टी में देखा गया। जहां दोनों के बीच कुछ अनबन चल रही है जिसे पापराजी ने कैमरे में कैद कर लिया।और यह वीडियो जमकर वायरल हो रही हालांकि उनके फैंस इस वीडियो को देख कर भड़क गए है।

Khushi kapoor and vedang raina
खुशी कपूर और वेदांग में छिड़ी बहस,कैमरे में कैद हुआ यह मोमेंट 3

कैमरे में कैद हुए पर्सनल मोमेंट:

खुशी कपूर और वेदांग रैना बॉलीवुड के गलियारों का जाना माना कपल है जिन्हें कभी साथ में वेकेशन पर देखा जाता है तो कभी इवेंट्स और पार्टियों में साथ नजर आते है। पर इस बार खुशी और वेदांग की साथ एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है।

यह वीडियो कोई रोमांटिक वीडियो नहीं बल्कि दोनों के बीच हो रही किसी गंभीर बात चीत की वीडियो है।जिसमें वेदांग एक हाथ में फोन पकड़े है और दूसरे हाथ से खुशी का हाथ पकड़े हुए है वहीं खुशी बहुत सीरीयस दिखाई दे रही है और वेदांग से कुछ कह रही है।यह वीडियो दूर से जूम करके लिया गया है।

क्या दोनों में हुआ है झगड़ा:

इस वीडियो को देखने के बाद यह अनुमान लगाए जा रहे है कि दोनों के बीच कुछ मतभेद चल रहा है और खुशी वेदांग से नाराज होकर हाथ छुड़ाने की कोशिश कर रही है।हालांकि यह सिर्फ अंदाजे है दोनों किस बारे में बात कर रहे है और क्या मसला है यह किसी को भी नहीं पता है।

पापराजी पर भड़के फैन:

इस वीडियो को देखने के बाद कुछ यूजर्स ने यह अनुमान लगाया कि दोनों के बीच झगड़ा हो रहा है।पर खुशी और वेदांग के फैंस ने उनकी प्राइवेसी को लेकर पापराजी पर धाबा बोल दिया।एक यूजर ने लिखा

‘तुम लोगों को शर्म नहीं आती किसी के पर्सनल मोमेंट को बिना इजाज़त कैद करते हुए’ तो वहीं एक ने लिखा ‘क्या इन लोगों की कोई प्राइवेसी नहीं है जो हर जगह कैमरा लेकर पहुंच जाते हो’। इस तरह से सिलेब्स की प्राइवेसी को लेकर फैंस ने सोशल मीडिया पर एक बहस छेड़ दी है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Our Unwritten Seoul Episode 7 कब होगा रिलीज़, जानें।

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts