तीसरे दिन भी सितारे ज़मीन पर का जलवा दोपहर तक की 12.89 करोड़ की कमाई वर्ड वाइड कलेक्शन दो दिनों में 50 करोड़ के पार

Written by: Amir khan
Publish On: October 1, 2025 2:06 PM (IST)
Sitare Zameen Par: तारे जमीन से कितनी आगे निकली?

पिंक विला के एक रिपोर्ट के अनुसार आमिर खान स्टारर सितारे ज़मीन पर, जो कि 20 जून से सिनेमाघरों में रिलीज़ कर दी गई है, में आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख भी नज़र आ रही हैं। पिछले तीन दिनों में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है। आइए डालते हैं इस खबर पर नज़र।

आमिर खान की सितारे ज़मीन पर रिलीज़ के पहले दिन 10 करोड़ का कारोबार करती दिखाई दी थी, पर वहीं इसने दूसरे दिन एक खतरनाक जंप लेते हुए 20.2 करोड़ का कारोबार किया। सितारे ज़मीन पर के बॉक्स ऑफिस के तीसरे दिन पर अगर नज़र डालें तो शाम 4:00 बजे Sacnilk के अनुसार इसने 12.89 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

सितारे ज़मीन पर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दुनिया भर में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। शुक्रवार को इसने 19.50 करोड़ का कारोबार किया तो वहीं शनिवार आते-आते यह आंकड़ा बढ़कर 34 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। शुक्रवार और शनिवार के कलेक्शन का अगर टोटल किया जाए तो यह बनता है 53.50 करोड़ रूपये। इस बढ़ते हुए क्रम में कलेक्शन की एक सबसे बड़ी वजह जो निकलकर आ रही है, वह है फिल्म को देखने गए दर्शकों के द्वारा दिए गए पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ। जहां पहले दिन सितारे ज़मीन पर को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शक ज्यादा नहीं पहुंचे थे तो वहीं दूसरे दिन दर्शकों की भरमार हो गई जिसने सभी बॉलीवुड ट्रेड पंडितों को चौंका दिया। यह कहानी एक ऐसे विकलांग बच्चों की है जिनको दुनिया अपने आप से अलग मानती है।

सितारे ज़मीन पर ऑक्यूपेंसी

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर को सबसे ज्यादा शो मिले हैं एनसीआर के अंदर इसके बाद मुंबई और अहमदाबाद आता है।सितारे ज़मीन पर के तीसरे दिन की ऑक्यूपेंसी पर अगर नज़र डाली जाए तो बॉक्स ऑफिस डाटा ट्रेकर Sacnilk के अनुसार हिंदी बेल्ट में सुबह के शो में 25.68% थी, वहीं दोपहर के शो में 57.83% की वृद्धि देखी गई। तमिल ऑक्यूपेंसी पर नज़र डालें तो मॉर्निंग के शो में 19.78% थी, तो वहीं दोपहर तक आते-आते 61.45% तक पहुंच गई। वहीं तेलुगु ऑक्यूपेंसी पर ध्यान दिया जाए तो मॉर्निंग शो में 18.8% थी, तो दोपहर के शो में 19.83% रही।

हिंदी बेल्ट में 41.7%, तमिल ऑक्यूपेंसी 40.62%, तेलुगु ऑक्यूपेंसी 18.96% रही है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Upcoming Movies 25 TO 27 June 2025:इस हफ्ते मिस्टर जू कीपर, सरदार जी 3 और जलेबी रॉक्स जैसी फ़िल्में होंगी रिलीज़

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read