मेट्रो इन दिनो बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट’

Written by: Amir khan
Publish On: October 1, 2025 8:49 PM (IST)
Metro In Dino Box Office Report

अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन दिनो जो शुक्रवार से सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में बॉलीवुड के कई प्रसिद्ध कलाकार जैसे सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, कोंकणा सेन शर्मा, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, अली फजल, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, शाश्वत चटर्जी दिखाई दे रहे हैं।

मेट्रो इन दिनो डेली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  1. दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 3.06 करोड़ रुपये
  2. दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 6 करोड़ रुपये
  3. दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 7.25 करोड़ रुपये
  4. दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 2.5 करोड़ रुपये
  5. दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 3 करोड़ रुपये
  6. दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 2.35 करोड़ रुपये
  7. दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 2.19 करोड़ रुपये
  8. दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 2.35 करोड़ रुपये
  9. दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 5.9 करोड़ रुपये

टोटल कलेक्शन: 34.52 करोड़ रुपये

2007 में आई लाइफ इन अ मेट्रो फिल्म का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट इसका संगीत था जिसे प्रीतम ने कंपोज किया था। उस फिल्म के सभी गाने यादगार बने थे, जिन्हें आज भी उसी शिद्दत से सुना जाता है। Life in a मेट्रो के गानों में सोनू निगम, शान, और सुनिधि चौहान जैसे गायकों की आवाजें हैं। इस फिल्म के गाने भी भावनात्मकता और खूबसूरती से भरे हुए हैं, जिन्हें प्रीतम ने अपने संगीत से संवारा है। आइए जानते हैं कि मेट्रो इन दिनो ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दो दिनों में कितना कारोबार किया है।

Metro In Dino Box Office A Heartfelt Start with Modest Numbers
मेट्रो इन दिनो बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट' 4

मेट्रो इन दिनो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

जैसा कि फिल्म का नाम मेट्रो इन दिनो है यह शहरी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन के कलेक्शन में काफी उछाल देखने को मिला लेकिन फिर भी कलेक्शन वह नहीं दिख रहा जितनी इससे उम्मीद की जा रही थी। 4 जुलाई 2025 को रिलीज हुई मेट्रो इन दिनो ने अपने पहले दिन 4.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया वहीं दूसरे दिन इसने 6.81 करोड़ रुपये कमाए।

दूसरे दिन के कलेक्शन में बढ़ोतरी का कारण रहा सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ। दर्शकों को यह फिल्म पसंद आई और उन्होंने इसे दूसरों को सिफारिश की। पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 68.15% का उछाल देखने को मिला। 2007 में आई लाइफ इन अ मेट्रो ने पहले दिन 81 लाख रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था वहीं इसने पहले तीन दिनों में 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

Metro In Dino Cast
मेट्रो इन दिनो बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट' 5

मेट्रो इन दिनो के साथ सिनेमाघरों में सितारे जमीं पर, जुरासिक पार्क रीबर्थ, और माँ जैसी फिल्में भी रिलीज हुई हैं। साथ ही, बॉक्स ऑफिस पर F1 फिल्म अब भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। यही वजह है कि मेट्रो इन दिनो को बॉक्स ऑफिस पर कठिन चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। मेट्रो इन दिनो के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स के पास हैं, जिसने रिलीज से पहले ही इसके लिए 40 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। आज यानी रविवार को यह फिल्म पहले की तुलना में बेहतर कलेक्शन करती दिखाई दे रही है।

READ MORE

जाने रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म की हीरोइन सारा अर्जुन के बारे में सब कुछ

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts