10,000 गोलियों  के साथ सलमान खान करेंगे फिल्म “सिकंदर”की शूटिंग।

Written by: Anam
Publish On: October 2, 2024 12:59 PM (IST)
Salman Khan upcoming movie sikandar update

Salman Khan upcoming movie sikandar update:सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर की चर्चा हो रही है काफी समय से सलमान खान की प्रशंसक इनकी अपकमिंग फिल्म सिकंदर के बारे में जानना चाहते हैं बताया जा रहा है फिल्म की शूटिंग 10000 पिस्टल के साथ होगी, फिल्म सिकंदर में मिलने वाला है ढेर सारा एक्शन और सलमान खान ने एक नए लुक में दिखने वाले हैं।

मूवी कास्ट
कलाकार – सलमान खान ,रश्मिला मंदाना,सत्यराज, नवाब शाह, सुनील शेट्टी
निर्देशक- ए.आर.मुर्गदास
निर्माता – साजिद नाडियाडवाला

सुपरहिट फिल्म गजनी के निर्देशक ए आर मुर्गदास करेंगे सिकंदर का निर्देशन

2008 में आमिर खान की फिल्म गजिनी जिसका निर्देशन ए आर मुर्गदास ने किया था और ये फिल्म सुपरहिट रही थी वहीं इस बार ए आर मुर्गदास सलमान खान की फिल्म सिकंदर का भी निर्देशन करने वाले हैं और ऐसा अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म गजनी की तरह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है।

सत्यराज दिखेंगे विलेन के किरदार में

बाहुबली फिल्म में कटप्पा का किरदार निभाने वाले साउथ एक्टर सत्यराज भी इस फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं। सत्यराज एक इंडियन एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर है,सत्यराज अपने करियर में 100 से भी अधिक फिल्में कर चुके हैं, इनकी काबिलियत के बारे में सभी जानते हैं और अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि सत्यराज सिकंदर फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाने वाले हैं हालांकी इस बात की कोई पुष्टि तो नहीं हुई है पर विलेन बनने के चांस ज्यादा हैं।

10,000 गोलियों  के साथ शुरू हो गई है सिकंदर की शूटिंग

सलमान खान के फैंस बड़ी बेकरारी से फिल्म सिकंदर का इंतजार कर रहे हैं।आपको बता दें कि एक न्यूज पेपर में ये खबर आई है कि सलमान खान 10,000 गोलियों के साथ शूटिंग करने वाले हैं और फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है।दोस्तो, अक्टूबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते तक बिगबॉस आने की संभावना है तो ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बिगबॉस से पहले पहले फिल्म की शूटिंग पर तेजी से काम होगा क्योंकि फ़िर सलमान खान बिगबॉस में बिजी हो जायेंगे।
और बात करे फिल्म की रिलीज की तो ये फिल्म साल 2025 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।

फुल ऑन एक्शन के साथ-साथ रश्मिका के साथ करेंगे रोमांस


आपको बता दें कि सिकंदर 2025 की बड़ी बड़ी फिल्म में  से एक है जिसमें गजब का एक्शन मिलने वाला है लेकिन फिल्म में कितना भी जबरदस्त एक्शन क्यों ना हो जब तक हीरो हीरोइन की लव स्टोरी ना चले मजा ही नहीं आता है। सिकंदर फिल्म में बहुत सारा एक्शन देखने को मिलेगा ये बात तो तय है साथ ही सलमान खान के साथ साउथ एक्टर रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में रोमांस करती नजर आएंगी जो फिल्म में जान डालने का काम होगा।

सफल बिजनेसमैन बनने का फार्मूला है यहां: Must Watch Movies For sure Success In Bussiness

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Leave a Comment