The Naked Gun: लियाम नीसन की मस्ती भरी कॉमेडी फिल्म रिव्यू

Written by: Amir khan
Publish On: October 2, 2025 4:51 PM (IST)
The Naked Gun Movie RevieW

अगर आपको पुरानी कॉमेडी फिल्में जैसे ‘एयरप्लेन’ पसंद हैं, तो “द नेकेड गन” (The Naked Gun 2025) मूवी सिर्फ आपके लिए ही बनी है इस फिल्म का डायरेक्शन अकीवा शेफर ने किया है और लोनली आइलैंड ग्रुप के लोग इसमें शामिल हैं, जिन्होंने ‘एसएनएल’ से निकलकर ऐसी कॉमेडी वाली चीजें बनाई हैं।

यह फिल्म पुरानी वाली की तरह ही है लेकिन बिना ज्यादा पुरानी यादों में फंसे हुए, इसमें लियाम नीसन जैसे स्टार को लेकर नए ट्विस्ट दिए गए है। मूवी की स्टोरी बैंक हाइस्ट से शुरू होती है जहां विलेन एक ‘पी.एल.ओ.टी. डिवाइस’ चुराता है।

लियाम नीसन की शानदार परफॉर्मेंस

लियाम नीसन यहां फ्रैंक ड्रेबिन जूनियर बने हैं, जो अपने पापा की तरह ही बेवकूफी भरा लेकिन सीरियस पुलिस वाला है। वो ‘टेकन’ जैसी एक्शन फिल्मों से आए हैं लेकिन यहां अपनी उस इमेज का मजाक उड़ाते हैं उनका डेडपैन स्टाइल, जहां वो बिल्कुल सीरियस चेहरा बनाकर बेवकूफियां करते हैं, ये सब इस फिल्म की जान बन जाता है।

चाहे चिली डॉग्स खाकर बाथरूम में गोली चलाना हो या किसी को उसके ही हाथों से पीटना, नीसन कभी कैमरे की तरफ आंख नहीं मारते। यह उनकी अब तक की सबसे अच्छी कॉमेडी फिल्मों में से एक है, क्योंकि इसमें वो खुद को इतना सीरियस रखते हैं कि हंसी और ज्यादा आती है।

कहानी का मजेदार प्लॉट

फिल्म की स्टोरी ज्यादा घुमाउदार नहीं है जो एक काफी अच्छी बात है,क्योंकि इसकी कहानी का फोकस हंसी पर ज़्यादा है। फ्रैंक एक बैंक रॉबरी और एक सुसाइड केस की जांच करता है जो एक टेक ब्रो रिचर्ड केन से जुड़ता है। केन एक ऐसा डिवाइस बनाता है जो फोन से ही लोगों को पागल बना देगा, ताकि वो दुनिया पर राज कर सके।

इसमें बेथ डेवनपोर्ट नाम की औरत आती है जिसका भाई इसी डिवाइस की वजह से मर गया है और वो फ्रैंक की मदद करती है। पूरी कहानी बस इतनी है कि मजाक चलते रहें और 85 मिनट से कम समय में ये फिल्म खत्म हो जाती है बिना बिलकुल भी बोर किए।

The Naked Gun Movie Review IN HINDI
IMAGE CREDIT: IMDB

सपोर्टिंग कास्ट और उनके रोल

पामेला एंडरसन बेथ के रोल में कमाल की हैं, जो फिल्म की जान हैं। पॉल वॉल्टर हाउजर फ्रैंक के पार्टनर एड हॉकेन जूनियर बने हैं और दोनों की जोड़ी हंसी उड़ाती है। केविन डुरैंड विलेन सिग गुस्टाफसन के किरदार में हैं और डैनी हस्टन रिचर्ड केन के रूप में बिल्कुल फिट लगते हैं। सीसीएच पाउंडर चीफ डेविस हैं जो फ्रैंक को डांटती रहती हैं। हर कैरेक्टर अपना काम अच्छे से करता है ।

ह्यूमर का स्टाइल

यह फिल्म साइलेंट कॉमेडी फिल्मों से प्रेरित है जहां वर्डप्ले और विजुअल गैग्स ज्यादा हैं और पॉप कल्चर रेफरेंस कम। कुछ जोक्स ‘बफी द वैम्पायर स्लेयर’ या ‘सेक्स एंड द सिटी’ जैसे पुराने शोज से लिए गए हैं, लेकिन वो फिल्म को पुराना नहीं बनाते, बल्कि इसे और भी ताजा रखते हैं।

हर एक जोक फिल्म में जल्दी जल्दी आता जाता है, और अगर कोई जोके फेल हो तो तुरंन्त ही अगला आ जाता है और आपको मुस्कुरा कर चला जाता है, यही वजह है की इसे देख कर थिएटर में सब एक साथ हंसते हैं जो आजकल की होम वॉचिंग कॉमेडी फिल्मों में कम ही देखने को मिलता है।

क्यों देखनी चाहिए यह फिल्म

अगर आप 2025 में एक ऐसी मूवी चाहते हो जो बस हंसाए बिना किसी भारी मैसेज के, तो यह फिल्म परफेक्ट है। यह पुरानी कॉमेडी की तरह लगती है लेकिन नई एनर्जी से भरी हुई है। कुछ जोक्स मिस हो सकते हैं लेकिन ओवरऑल यह एक ब्लैक स्वान जैसी है।
फिल्मीड्रिप रेटिंग: 3.5/5

READ MORE

3.5 स्टार वाली इस फिल्म को देखें या स्किप करें?

This Week Upcoming Movies August 8 2025: बिंजफुल एंटरटेनमेंट के लिए हो जाइये तैयार इस हफ्ते रिलीज होंगी धमाकेदार फिल्में

Madan Bob Death: तमिल सिनेमा ने खोया हास्य का सितारा

Authors

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts
  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts