Accused में Udaya और Ajmal की धमाकेदार परफॉर्मेंस

Written by: Arslan
Publish On: October 2, 2025 4:57 PM (IST)
Accused Tamil Movie Review Action Thriller

तमिल फिल्म “Accused” को 1 अगस्त 2025 को रिलीज किया गया है, इसका डायरेक्शन प्रभु श्रीनिवास ने किया है। फिल्म के मुख्य अभिनेता उदया हैं , जिन्होंने कहानी में एक कैदी का रोल निभाया हैं, अगले किरदार हैं अजमल जो एक कांस्टेबल के रूप में दिखाई देते हैं। साथ ही फिल्म में योगी बाबू और झान्वी कालकेरी जैसे दमदार कलाकार भी शामिल हैं। यह फिल्म एक हाई टेंशन प्रिजनर ट्रांसपोर्ट की कहानी है जिसमे राजनीतिक मायाजाल और एक्शन का मसाला है।

फिल्म की कहानी

स्टोरी मुख्य रूप से उदया नाम एक कैदी के इर्द गिर्द बुनी गयी है, जो एक विधायक की हत्या के आरोप में पकड़ा गया है, उसे पुझल सेंट्रल जेल से सलेम सेशंस कोर्ट ले जाया जा रहा है और इस सफर की जिम्मेदारी कांस्टेबल अजमल के कंधो पर है।

रास्ते में उन पर कई हमले होते हैं जैसे कि उनकी पुलिस वाली बस पर अटैक जैसी घटनाए, जैसे जैसे ये कहानी आगे बढ़ती है उन्ही के पुलिस डिपार्टमेंट के अंदर से ही गद्दारी की बू आती है। उधर उदया की बैकस्टोरी फ्लैशबैक्स में दिखाई जाती है।

अब आगे की कहानी में अजमल को अपने अफसरों पर शक है जिसके कारन अजमल के ये सफर एक सर्वाइवल की लड़ाई बन जाती है, जहँ उनको उस कैदी को भी सही सलामत जेल पहुचाना है और खुद की जान भी बचानी है। लेकिन कहानी में ये सब इतने दिलचस्प तरीके से बुना गया हैं कि देखने वाला इसके क्लाइमेक्स तक बंधा रहता है।

Accused Tamil Movie Review Action Thriller
image credit: imdb

तकनीकी पहलू

फिल्म के टेक्निकल एस्पेक्ट्स में कैमरा वर्क और म्यूजिक काफी अच्छा है, जो थ्रिलर के मूड को बनाए रखने में मदद करते हैं। स्टंट कोरियोग्राफर सिल्वा द्वारा बनाया गया है लेकिन फिल्म का एक्शन सीक्वेंस मुख्य रूप से काफी दमदार है, जिसमें रियलिस्टिक लड़ाइयां हैं , साउंड डिजाइन भी स्टोरी के सस्पेंस को बढ़ाता है लेकिन एडिटिंग में कुछ जगह ढीला महसूस होता है। ओवरऑल ये सब चीज़ें मिलकर फिल्म को देखने लायक बनाते हैं पर कहीं कहीं हलकी फुल्की पॉलिश की कमी दिखती है।

प्रभु श्रीनिवास का डायरेक्शन कैसा है

प्रभु श्रीनिवास ने फिल्म में भरपूर थ्रिलर डालने की कोशिश की है, जहां इसमें दिखाई गयी रोड जर्नी दर पैदा करती है। हालाँकि उनका फोकस एक्शन सीक्वेंसेस पर भी है जो काफी इफेक्टिव रहते हैं, लेकिन स्टोरीटेलिंग में गहराई की हलकी सी कमी लगती है।

फिल्म की कमियां

यह फिल्म कई जगह कमजोर पड़ती है जो इसके ओवरऑल परफॉरमेंस पर थोड़ा असर डालती हैं।

कहानी की इमोशनल डेप्थ, क्योंकि स्टोरी में किरदारों की परसनल लाइफ को ठीक से नहीं दिखाया गया है, जिस कारन से ऑडियंस इस कहानी से पूरी तरह कनेक्ट नहीं कर पाती है।

फिल्म में अचानक सीन बदल जाना, जो देखने में बहुत अजीब लगता हैं; जैसे कि एक्शन के बीच में बिरयानी कुकिंग और डांस सीन्स, जो थ्रिलर को कॉमेडी में बदल देते हैं।

Accused Tamil Movie Review Action Thriller
image credit: imdb

फिल्म की अच्छाइयां

फिल्म में कुछ अच्छे पहलू भी शामिल हैं जो इसे देखने लायक बनाते हैं।

इसकी सबसे बड़ी अच्छाई है बस एक्शन सीक्वेंस, जो सिल्वा के स्टंट्स की वजह से एड्रेनालाइन रश देता है।

परफॉर्मेंस सॉलिड हैं इसमें उदया अपने 25 साल के करियर में पूरा एफर्ट डालते हैं और अजमल रौबदार कांस्टेबल के रूप में अच्छे लगते हैं।

झान्वी कालकेरी के इमोशनल सीन्स दिल को छू जाते हैं, जो फिल्म में एक अलग एनर्जी लाते हैं।

निष्कर्ष

“Accused” एक ऐसी फिल्म है जो अपनी बेहतरीन कहानी के साथ शुरुआत तो करती है, लेकिन आगे चलकर अपने ही एक्जीक्यूशन में उलझ जाती है। अगर आप हाई-एक्शन थ्रिलर देखना चाहते हैं तो यह देख सकते हैं, रेटिंग के हिसाब से, मैं इसे 3.5/5 दूंगा।

READ MORE

सच्ची घटना पर आधारित हॉरर फिल्म जो आपके होश उड़ा दे आ गई अब हिंदी डबिंग के साथ

Beyond the Bar Episodes 1 and 2 Review: नेटफ्लिक्स की नई कोरियन लॉ ड्रामा की समीक्षा 2025

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts