अर्जुन बिजलानी ने अपने शो लाफ्टर शेफ के नंबर वन पर होने के बताए राज़

Written by: Anam
Publish On: October 2, 2024 12:59 PM (IST)
Arjun bijlani talk about laughter chef show success

Arjun bijlani talk about laughter chef show success:कलर्स टीवी पर आ रहा कॉमेडी रियलिटी शो लाफ्टर शेफ इन दिनों काफी चर्चा में है शो में कुकिंग के साथ हंसी का तड़का शो को और भी ज्यादा मजेदार बना देता है टीआरपी के मामले में इस शो ने रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी को भी पछाड़ दिया वहीं जब इसकी सफलता की बात आई तो अर्जुन बिजलानी ने इस शो से जुड़े कुछ राज खोले उन्होंने बताया कि शो में कोई स्क्रिप्ट नहीं है।

ये शो स्क्रिप्टेड नहीं है

आपको बता दे अर्जुन बिजलानी एक प्रतियोगी के रूप में इस शो का हिस्सा है और इनकी टीम में इनके साथ करण कुंद्रा भी शामिल है बीते कुछ दिनों पहले अर्जुन, भारती और हर्ष के पॉडकास्ट में शामिल हुए जहां उन्होंने खुद की निजी जिंदगी और लाफ़्टर शेफ से जुड़ी काफी बातें साझा की।


जब पॉडकास्ट में हर्ष ने उनसे लाफ़्टर शेफ के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि ये शो टीवी के सबसे लोकप्रिय शो में से एक शो बन गया है वहीं इस शो की टीआरपी नंबर 1 पर भी पहुंच चुकी है।, जब उनसे इस का राज पूछा तो उन्होंने बताया कि ये शो स्क्रिप्टेड नहीं है, मैं और मेरे साथी प्रतियोगी जो करते हैं वो नेचुरल होता है चाहे वो कॉमेडी हो या फ़िर कुकिंग शायद इसी वजह से ये शो दर्शकों के दिल तक पहुंच गया है।

3 8
अर्जुन बिजलानी ने अपने शो लाफ्टर शेफ के नंबर वन पर होने के बताए राज़ 3

PIC CREDIT INSTAGRAM

लड़ाई झगड़े से कुछ हटकर

अर्जुन बिजलानी का कहना है कि लोगों को सिर्फ हर समय लड़ाई झगड़ा ही नहीं देखना होता है बल्कि वह खुश भी रहना चाहते हैं,”और मैंने कई लोगो को देखा है कि वे लाफ्टर शेफ देखते हैं और ये शो बच्चे भी देख सकते हैं, बढ़े भी देख सकते हैं और पूरा परिवार बिना किसी तनाव के देख सकता है”और वे हैप्पी फील करेंगे ।

कपिल शर्मा के शो की तरह मिल रहा है प्यार

वहीं अर्जुन ने भारती और हर्ष को ये भी बताया कि इस शो को काफी सारी ऑडियंस पसंद कर रही है, जैसे कपिल शर्मा की शो कॉमेडी नाइट विद कपिल को जानता प्यार दे रही थी वैसे ही प्यार लाफ़्टर शेफ चैलेंज अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट को मिल रहा है,जिस में भारती भी कहती है कि मैं खुशनसीब हूं जो मैं इस शो का हिस्सा हूं दरसल भारती सिंह शो को होस्ट करती हैं शेफ हरपाल सिंह सुखी के साथ जो जज की भूमिका निभा रहे हैं और अर्जुन के और बाकी कैंटस्टेंट के साथ हंसी की फुलझड़ियां छोड़ती नजर आती है।

एकलौता ऐसा शो जो वीकडे पर आता है

ज्यादातर रियलिटी शो वीकेंड पर आते हैं और लोग वीकेंड पर ही देखना पसंद करते हैं पर लाफ़्टर शेफ इकलौता ऐसा शो है जो वीकडे पर आता है पर इसके बावजूद पिछले हफ्ते यह शो नंबर वन पर रहा है,लाफ्टर शेफ पहले शनिवार और रविवार को आता था पर अब इसका समय बदल कर गुरुवार और शुक्रवार कर दिया गया है।

ये भी पढ़े

The Lady Killer:यूट्यूब पर रिलीज़ हुई Arjun-Bhumi की ये सस्पेंस थ्रिलर फिल्म

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment